---Advertisement---

Rakhi Sawant ने लॉरेंस विश्नोई को भाई बताकर कपिल शर्मा पर लगाया बड़ा इल्जाम, कैप्स कैफे पर बिगड़े बोल तो लोग बोले ‘नशा करके आई है’

Rakhi Sawant: कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर राखी सावंत ने कुछ ऐसा कहा जिसे लेकर उनकी जमकर फजीहत हो रही है। यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। जानिए वीडियो में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2026 10:34 पूर्वाह्न

Rakhi Sawant
Follow Us
---Advertisement---

Rakhi Sawant: यह सच है कि राखी सावंत अपने बेबाक बयान को लेकर जानी जाती है और अक्सर उन्हें इसकी वजह से ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। अपने हर इंटरव्यू में और कुछ ऐसा कह जाती है जो चर्चा में होता है। हाल ही में कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग की घटना पर उन्होंने जो कहा वह जानकार एक बार फिर यूजर्स के निशाने पर वह आ गई है। लोग उनकी जमकर छेछालेदर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर इस बार बेबाक राखी सावंत ने कपिल शर्मा को लेकर क्या कहा जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

कपिल शर्मा को लेकर क्या बोल गई राखी सावंत

दरअसल फायरिंग की घटना को लेकर राखी सावंत फिल्मी ज्ञान के साथ बातचीत करती हुई नजर आई और इस दौरान वह कहती है, “कपिल शर्मा अपना रेस्टोरेंट हिट कराने के लिए गोलियां चलवा रहे हैं। क्या हमारे बिश्नोई भाई के बंदे फ्री बैठे हैं इतने कि इनको गोलियां मार रहे हैं? अरे भाई तुम पब्लिसिटी करो अपने रेस्टोरेंट को हिट कराने के लिए कनाडा में। आप हमारे भाई को क्यों बदनाम कर रहे हो। बिश्नोई गैंग को क्यों बदनाम कर रहे हो। क्या आप लोगों को ये सस्ती पब्लिसिटी नहीं लगती।”

Rakhi Sawant का मजाक उड़ाते हुए क्या बोल रहे लोग

वहीं राखी सावंत के इस बयान और कपिल शर्मा पर लगाए गए इल्जाम को देखकर लोग ट्रोल करने में पीछे नहीं हैं। जहां एक यूजर ने कहा कि नशा करके आई है तो एक ने कहा सुबह ही गांजा फूंका है। एक यूजर ने कहा यह कुछ भी बोल देती है इतना भी नहीं बोलना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा इसे इंटरव्यू में बुलाते ही क्यों हो जब पता है कि यह कुछ भी बोलती है। बाकी लोग भी राखी सावंत का जमकर मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि राखी सावंत कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में हुई फायरिंग के उस घटना का जिक्र किया है जिसका लॉरेंस बिश्नोई से कनेक्शन जोड़ा जा रहा था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026