---Advertisement---

Rakhi Sawant की इस दिन होगी ट्यूमर की सर्जरी, कहा- ‘मैं फाइटर हूं इस तूफान से लड़ जाऊंगी’

राखी सावंत ने फैंस को दी हेल्थ अपडेट, ऑडियो सुनकर फैंस का टूटा दिल, चर्चा में आई हसीना, आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 17, 2024 11:41 पूर्वाह्न

Rakhi Sawant
Follow Us
---Advertisement---

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। बीते दिन जब यह खबर सामने आई तो लोग इस पर यकीन करने के लिए तैयार नहीं थे और इसे ड्रामा बता रहे थे। लेकिन बाद में रितेश ने बताया कि राखी के गर्भाशय में एक ट्यूमर है। राखी का इलाज फिलहाल जारी है और अफवाहों के दौड़ के बीच राखी ने खुद एक ऑडियो के साथ अपनी हेल्थ की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि उनकी सर्जरी होगी। वहीं इस ऑडियो में राखी सावंत रोती हुई नजर आ रही है। हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कान लेकर घूमने वाली राखी की यह हालत देख फैंस का दिल टूट गया है।

10 सेमी ट्यूमर से लड़ रही है Rakhi Sawant

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस ऑडियो में राखी हॉस्पिटल से अपने फैंस को हेल्थ अपडेट देती हुई नजर आई। उन्होंने कहा कुछ नहीं होगा ट्यूमर बाहर आएगा सर्जरी करके मैं दिखाऊंगी। 10 सेंटीमीटर बहुत बड़ा होता है मैं ठीक हूं मैं मेडिकेशन पर हूं। ऑपरेशन से पहले बहुत चीज होती है कंट्रोल। हर चीज परफेक्ट करेंगे डॉक्टर और शनिवार को डॉक्टर मेरी सर्जरी करेंगे। डॉ हर चीज करेंगे मैं बहुत चीजों से लड़ी हूं हर तूफान से लड़ी हूं। बचपन से अभी तक कभी हारी नहीं हूं। मैं ऑपरेशन थिएटर में भी लडूंगी। कुछ नहीं होगा मेरी मां है मेरे साथ कुछ नहीं होगा मुझे।

राखी की हुई अचानक तबीयत खराब

उन्होंने आगे कहा, “मैं फाइटर हूं मैं वापस आऊंगी। कुछ भी नहीं होगा छोटा सा ट्यूमर ही तो है 10 सेंटीमीटर क्या होता है निकल जाएगा। मैं जल्दी वापस आऊंगी फिर से मैं नाचूंगी गाउंगी फिर से लोगों को एंटरटेन करूंगी। मुझे नहीं पता था अचानक टॉवल डांस में डांस कर रही थी घर जाकर बेहोश हो गई और रितेश मुझे हॉस्पिटल तुरंत लेकर गए ट्रीटमेंट के बाद पता चला कि मुझे ट्यूमर है। मैं इससे बाहर निकलूंगी और ठीक हो जाऊंगी ठीक होकर फिर से डांस करूंगी कुछ नहीं होगा।”

फैंस को लगा राखी को देख सदमा

इस ऑडियो को सुनने के बाद फैंस का दिल टूट गया है। राखी सावंत की यह स्थिति वाकई हर किसी को हैरान करने के लिए काफी है क्योंकि वह लोगों को एंटरटेन करने और ड्रामा करने के लिए जानी जाती है। ऐसे में बेड पर इस तरह राखी को देखने के बाद हर किसी को सदमा लगा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026