---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: सगे भाई-बहन से बढ़कर है इन सिलेब्रिटीज़ का रिश्ता, हर साल साथ मनाते हैं राखी का त्योहार 

Raksha Bandhan 2023: बॉलीवुड में कोई ऐसे सिलेब्रिटीज़ है जिनका खुद का कोई सगा भाई-बहन नहीं है। इन सिलेब्रिटीज़ का अपने कुछ खास लोगों के साथ भाई-बहन जैसा रिश्ता है और वह उनके साथ हर साथ क्षाबंधन का ख़ूबसूरत त्योहार मनाते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 29, 2023 6:39 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: पूरे देश में 30 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें बहनें अपने भाइयों के हाथ पर सुंदर राखियां बांध कर उनसे रक्षा का वचन लेंगी। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की ख़ूब धूम रहेगी। इस दिन बॉलीवुड के हर भाई-बहन की जोड़ी यह त्योहार बहुत ख़ुशी से मनाएगी। मगर क्या आप जानते हैं कि हिंदी फ़िल्म जगत में ऐसे कई सिलेब्रिटीज़ हैं जिनका खुद का कोई भाई या बहन नहीं है और जो दूसरे लोगों को राखी बांधते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बताएंगे जिनके खुद के सगे भाई-बहन ना होते हुए वह दूसरे सेलेब्स या अपने किसी खास को राखी बांधते हैं। 

सगे भाई-बहन न होते हुए भी इन बॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ का है ख़ास रिश्ता 

सलमान खान को राखी बांधती हैं श्वेता रोहिरा 

तू करें और सनम रे जैसी फ़िल्मों में नज़र आ चुके अभिनेता पुलकित सम्राट की पूर्व पत्नी श्वेता रोहिरा असल में सलमान ख़ान की राखी सिस्टर हैं। ऐसा बताया जाता है कि एक बार श्वेता रोहिरा सलमान खान को राखी बांधने उनके घर गईं थीं  जिसके बाद से दोनों के बीच यह ख़ास रिश्ता बन गया। हर साल सलमान खान श्वेता से राखी बंधवाते हैं। 

कैटरीना कैफ को बहन मानते हैं अर्जुन कपूर 

कैटरीना कैफ़ और अर्जुन कपूर कई इंटरव्यूज़ में एक दूसरे से मस्ती भरे अंदाज में लड़ते नज़र आए हैं। मगर इसके बावजूद दोनों के बीच भाई बहन जैसे रिश्ता है। हर साल अर्जुन कपूर अपनी बहन अंजुला के साथ-साथ कैटरीना कैफ़ से भी राखी बंधवाते हैं। दोनों का यह रिश्ता काफ़ी सालों से इसी तरह बना हुआ है। 

दिलीप कुमार की राखी सिस्टर हैं लता मंगेशकर

क्या आप जानते हैं कि भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार असल ज़िंदगी में एक दूसरे को राखी बांधते हैं। हिन्दी फ़िल्म जगत के यह दो दिवंगत कलाकार भले ही एक दूसरे के सगे भाई बहन नहीं थे मगर इनके बीच सगे भाई-बहन से भी बढ़कर प्यार था।  

भाई बहन जैसा है ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनू सूद का रिश्ता

साल 2008 में आयी फ़िल्म जोधा-अकबर में भाई-बहन का किरदार निभाने वाले ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनू सूद असल ज़िंदगी में भी एक दूसरे को भाई-बहन मानते हैं। दरअसल इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान ही ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोनू सूद को राखी बांधी थी जिसके बाद से दोनों हर साल रक्षाबंधन का त्योहार साथ मनाते हैं। 

अपने बॉडीगार्ड के साथ रक्षाबंधन मनाती हैं दीपिका पादुकोण 

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण का असल ज़िंदगी में कोई भाई नहीं है। मगर इसका मतलब यह नहीं है कि वह रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनातीं। दीपिका असल में अपने बॉडीगार्ड जलाल को अपना भाई मानती हैं और हर साल उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। खबरों की मानें तो दीपिका के बॉडीगार्ड जलाल उनका बहुत रखते हैं। इसी को लेकर दीपिका ने एक बार यह ख़ुलासा किया था कि जलाल उनका बहुत अच्छी तरह से ध्यान रखते हैं। वह उन्हें अपनी छोटी बहन की तरह मानते हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026