---Advertisement---

जैकी भगनानी के सिचुएशनशिप बयान के बीच Rakul Preet Singh ‘बेवफाई’ को लेकर हुई मुखर, कहा ‘धोखा देना किसी की आदत…’

Rakul Preet Singh: पति पत्नी और वो दो एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए धोखा देने का क्या मतलब है और क्या वह ऐसे इंसान को माफ कर पाएगी जो उनके साथ बेवफाई किया हो। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 20, 2026 3:23 अपराह्न

Rakul Preet Singh
Follow Us
---Advertisement---

Rakul Preet Singh: हाल ही में जैकी भगनानी ने खुलेआम अपनी शादीशुदा जिंदगी को सिचुएशनशिप का नाम दिया और कहा कि उनकी पत्नी के साथ उनका रिश्ता काफी अलग है। जहां एक दूसरे के साथ वह कोई भी बात करने में सक्षम हैं। वहीं इस सब के बीच रकुल प्रीत सिंह जो हाल ही में पति पत्नी और वो दो में नजर आई है उन्होंने बेवफाई को लेकर बात करती दिखी। इस दौरान मुखर होते हुए बताया कि क्या उनके लिए धोखा सही है या गलत। एक बार अगर उन्हें कोई धोखा देता है तो उसे वह क्या समझेंगी और इसके लिए क्या मायने हैं आइए जानते हैं।

प्यार में धोखा को क्या स्वीकार कर पाएंगी रकुल प्रीत सिंह

बॉम्बे जर्नी के साथ बातचीत के दौरान जब रिश्ते में धोखा देने के बारे में पूछा गया कि क्या उनके लिए स्वीकार्य है तब रकुल प्रीत सिंह ने तुरंत नहीं में जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि धोखा किस तरह हद तक दिया गया है। अगर धोखा देना किसी की आदत बन चुकी है। ऐसे में उनके साथ मौजूद सारा अली खान कहती है कि एक बार धोखा देना ठीक माना जा सकता है जिस पर रकुल प्रीत सिंह सख्त होकर कहती है कि नहीं उनके लिए यह मंजूर नहीं है।

रिश्ते में धोखे से हुई गलती को लेकर क्या सोचती है Rakul Preet Singh

पति पत्नी और वो दो एक्ट्रेस यह भी कहती हैं कि “अगर किसी से गलती से कोई चूक हो जाती है तो जिंदगी इतनी लंबी है कि सिर्फ एक गलती के लिए किसी को माफ ना करना सही नहीं है। यह बात मेरे अपने नीचे रिश्ते पर लागू नहीं होती। कृपया इस बात का ध्यान रखें।” इतना ही नहीं रकुल प्रीत सिंह ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि अगर कोई किसी को माफ करता है तो उसे आखिरकार उस बात को भूलना ही पड़ेगा इसलिए वह माफ नहीं कर सकती।

बता दे कि इस दौरान सारा अली खान और आयुष्मान खुराना का अपना एक नजरिया था। उन्होंने कहा कि इंसानों से गलतियां हो जाती है और अगर वह शर्मिंदा होते हैं तो उसे भूल जाना चाहिए। बता दें कि पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल कमाई कर रही है और लोग इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026