RRR से दुनियाभर में लोकप्रियता बटोरने वाले साउथ सुपरस्टार Ram Charan जल्द करेंगे हॉलीवुड डेब्यू, जानिए क्या है प्लान

Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म 'आरआरआर' से तहलका मचाने वाले राम चरण जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

Ram Charan: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ की धूम लगातार बरकरार है और इस फिल्म से राम चरण ने अपनी एक खास पहचान बनाई है। साउथ सुपरस्टार आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज उनकी फैन फॉलोविंग साउथ से लेकर बॉलीवुड चाहने वालों तक में है। ऐसे में राम चरण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ‘आरआरआर’ से दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुके राम चरण जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी खुश हैं और राम चरण की सक्सेस के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

हॉलीवुड डेब्यू पर राम चरण ने कहीं ये बात

पॉडकास्ट सैम फ्रैगासो से बातचीत में राम चरण ने कहा है कि वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में उनकी बातचीत भी चल रही है। वहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट किए अनाउंसमेंट कर दी जाएगी। उन्होंने कहा था कि वे टॉम क्रूज, जूलिया रॉबर्ट्स और ब्रैड पिट के साथ काम करना चाहते थे। आरआरआर एक्टर ने कहा था कि ”सबकी चाहत है हॉलीवुड में काम करने की। दुनिया एक हो रही है तो फिर हॉलीवुड, बॉलीवुड और साउथ सिनेमा अलग क्यों देखें। इन सब को ग्लोबल सिनेमा के तौर पर देखना चाहिए। मैं चाहता हूं निदेशक हमें हमारी टैलेंट और एक्टिंग की वजह से पहचान करें।”

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

‘आरआरआर’ की लोकप्रियता के बाद आसमान छू रही है राम चरण की बुलंदियां

गौरतलब है कि ‘आरआरआर’ की लोकप्रियता ऑस्कर तक है और ऐसे में इस फिल्म का गाना ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट सॉन्ग केटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस फिल्म के गाने को और भी कई अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है। वहीं इस फिल्म के बाद राम चरण की लोकप्रियता आसमान छू रही है और दुनियाभर में लोग उन्हें जानने लगे हैं। राम चरण कई बार हॉलीवुड में काम करने की चाहत के बारे में बात कर चुके हैं।