---Advertisement---

Ram Gopal Varma ने क्या टॉक्सिक को मसाला प्रोजेक्ट कहकर किया कटाक्ष, ‘धुरंधर 2’ को दी सलामी ‘डायनासोर एरा को तबाह कर सकती…’

Ram Gopal Varma: क्या टॉक्सिक को मसाला प्रोजेक्ट बनाकर राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 की तारीफ की है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी डिटेल्स आपको हैरान कर सकता है जहां धुरंधर 2 की तारीफ में भर भर कर अपनी बात कहते हुए डायरेक्टर चर्चा में आ गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 25, 2026 12:52 अपराह्न

Ram Gopal Varma
Follow Us
---Advertisement---

Ram Gopal Varma: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के पहले पार्ट की जबरदस्त सक्सेस के बाद दूसरे पार्ट पर लोगों की नजर है लेकिन इसके साथ ही यश की टॉक्सिक संग इसकी तकरार देखना भी काफी एक्साइटिंग हो सकता है। वहीं इस सबके बीच राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए पैन इंडिया फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जो चर्चा में है। इंडियन फिल्म डायरेक्टर धुरंधर 2 को लेकर x पर पोस्ट करते हुए क्या कहा। इस दौरान अपना नजरिया बताते हुए इसे पैन इंडिया फिल्म के लिए एस्टेरॉयड बताया है। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

क्यों Ram Gopal Varma बोले मसाला फिल्म के लिए खतरा है धुरंधर 2

राम गोपाल वर्मा ने x पर लिखा, “धुरंधर 2 एक एस्टेरॉयड है जो डायनासोर युग को खत्म कर सकता है। आदित्य धर की धुरंधर 2 के पूरे भारत में साउथ फिल्मों के मूवमेंट को पूरी तरह और हमेशा के लिए खत्म करने के बहुत ज़्यादा चांस हैं। यह अल्ट्रा रियलिस्टिक मेकिंग, असली कैरेक्टर डेप्थ वगैरह के साथ एक बिल्कुल नया बेंचमार्क बनाएगा जो दर्शकों के दिमाग को बांधे रखेगा और साथ ही एक रॉ विसरल इम्पैक्ट भी देगा।
एक बार जब दर्शक इस नए स्टैंडर्ड को टेस्ट कर लेंगे, तो पिछले मसाला स्टाइल में बन रही हर फिल्म तुरंत खतरे में पड़ सकती है।”

राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 के लिए कहीं ये बात

फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा, “जो बहुत बड़े बजट वाले मसाला प्रोजेक्ट्स पहले से ही शूटिंग या पोस्ट प्रोडक्शन में हैं, उनके लिए नए स्टैंडर्ड्स के साथ मुकाबला करना मुश्किल होगा। जो प्रोड्यूसर्स पिछली फ़ॉर्मूला वाली मेकिंग पर पूरा एम्पायर दांव पर लगाते हैं, उन्हें ज़्यादा लागत और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स के हिसाब से ऑडियंस के टेस्ट की वजह से खाली थिएटर्स और करियर खत्म होने वाले नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जो डायरेक्टर्स “मास + VFX + स्केल + ग्रेविटी को चुनौती देने वाले स्टंट = गारंटीड हिट” में यकीन रखते हैं, उनके पास धुरंधर ऑडियंस को स्टडी करके खुद को फिर से बनाने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं होगा।”

धुरंधर 2 को राम गोपाल वर्मा ने क्यों कहा एस्टेरॉयड स्ट्राइक

इसके साथ ही धुरंधर 2 को लेकर राम गोपाल वर्मा ने कहा, “जो सुपरस्टार्स सिर्फ़ बिना सोचे-समझे हीरो की पूजा पर निर्भर थे, वे उन बहुत असरदार किरदारों के सामने एक्सपोज़ हो जाएंगे जो कहानी के हिसाब से हीरो बन जाते हैं, न कि पहले फ्रेम से ही हीरो कहलाने वाले। धुरंधर 2 सिर्फ़ 19 मार्च को आने वाली कोई और फ़िल्म नहीं है। यह एक एस्टेरॉयड स्ट्राइक हो सकती है जो फ़िल्म मेकिंग के डायनासोर एरा को खत्म कर सकती है जो सिर्फ़ वॉल्यूम, नकली हीरोइज़्म और तथाकथित मसाला ट्रीटमेंट से भरा है। लक्ष्य पोस्ट बदल दिया गया है और इसलिए अगर किक की दिशा नहीं बदली, तो न केवल पैर टूट सकता है, बल्कि अंग भी कट सकता है।”

गौरतलब है कि 19 मार्च 2026 को धुरंधर 2 रिलीज हो रही है जो आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली है और इसमें रणवीर सिंह दिखाई देंगे। ऐसे में इसकी तकरार यश की टॉक्सिक के साथ होगी।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026