---Advertisement---

Ramayana First Glimpse: ’10 साल की प्रेरणा…’ राम और रावण की अमर कहानी के साक्षी बने Yash हुए गदगद! जानिए Ranbir Kapoor संग फिल्म को लेकर क्या बोले

Ramayana First Glimpse: रणबीर कपूर और यश को रामायण में राम और रावण के किरदार में देखने के लिए लोग इंतजार कर रहे थे और अब ऐसे में रामायण फर्स्ट ग्लिम्प्स जारी किया गया है जो वाकई काफी रोमांचक है। वहीं साउथ सुपरस्टार यश ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2025 1:41 अपराह्न

Ramayana First Glimpse
Follow Us
---Advertisement---

Ramayana First Glimpse: रणबीर कपूर संग साई पल्लवी की फिल्म रामायण को लेकर पिछले लंबे समय से लगातार क्रेज बरकरार था और ऐसे में अब आखिरकार इसके फर्स्ट ग्लिम्प्स को शेयर कर दिया गया है जिसने लोगों का दिल जीत लिया। एक से बढ़कर एक स्टार्स इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन और नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली इस Ramayana First Glimpse को शेयर किया गया। इसके साथ ही मेकर्स ने उन चुनिंदा सितारों को इसमें जगह दी है जो इसे एक ब्लॉकबस्टर बना सकते हैं। इस लिस्ट में रावण के किरदार में Yash दिखाई देने वाले हैं जिन्होंने इस फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कहा जो लोगों को बेताब कर देने के लिए काफी है।

रामायण फर्स्ट ग्लिम्प्स में Ranbir Kapoor के अलावा इन सितारों की हुई पुष्टि

Credit- World Of Ramayana

Ramayana First Glimpse के जरिए यह घोषणा की गई कि रणबीर कपूर राम तो रावण के किरदार में यश, साई पल्लवी सीता तो रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म में सनी देओल हनुमान बने हुए दिखाई देंगे। नितेश तिवारी की रामायण फर्स्ट ग्लिम्प्स को 3 मिनट 3 सेकंड का जारी किया गया है जिसके साथ ही लिखा गया, “ब्रह्मांड तीन भगवानों के अधीन है ब्रह्मा सृष्टि के रचयिता, विष्णु सृष्टि के संरक्षक, शिवा सृष्टि के संहारक परंतु जब उनकी ही रचना ने तीनों लोकों पर अधिपत्य के लिए युद्ध घोषित कर दिया तब इस युद्ध का अंत करने के लिए आरंभ हुआ एक महायुद्ध।”

आगे कहा गया, “5000 वर्षों से ढाई सौ करोड़ लोगों द्वारा पूज्य यह अमर कथा श्री राम और रावण की। रावण शक्ति और प्रतिशोध, राम धर्म और त्याग के तौर पर नजर आने वाले हैं। हमारा सत्य हमारा इतिहास।” Ramayana First Glimpse में राम और रावण की पहली झलक भी दिखाई गई है। रामायण का फर्स्ट पार्ट 2026 तो 2024 में सेकंड पार्ट रिलीज होने की घोषणा की गई है।

Yash यानी Ramayana First Glimpse के रावण ने कहीं ये बात

वहीं रावण बने हुए यश ने एक पोस्ट शेयर कर कहा, “10 साल की प्रेरणा दुनिया के सामने अब तक के सबसे महान महाकाव्य को लाने का अथक दृढ़ संकल्प यह सुनिश्चित करने के लिए की रामायण को सबसे अधिक श्रद्धा और सम्मान के साथ प्रस्तुत किया जाए। दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ लोगों के सहयोग से एक परिणाम।” निश्चित तौर पर रणबीर कपूर को राम और Yash को रावण के किरदार में आमने-सामने देखना दिलचस्प होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026