---Advertisement---

Ramayana Teaser: भगवान राम बने रणबीर कपूर में दिखी दिव्यता और ताकत की अद्भुत झलक, देखें यश फैंस पर किस कदर चढ़ा खुमार

Ramayana Teaser: भगवान नाम के किरदार में रणबीर कपूर रामायण में लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है और टीजर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। क्या यश रावण बनकर उन पर भारी पड़ रहे हैं। फैंस का जुनून कुछ इस कदर देखा जा रहा है कि यह चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 2, 2026 10:38 पूर्वाह्न

Ramayana Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Ramayana Teaser: भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले रणबीर कपूर नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म को लेकर पिछले लंबे समय से चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि रामायण फिल्म 4000 करोड़ के बजट में तैयार की गई है। वहीं इस सब के बीच हनुमान जयंती 2026 के मौके पर भगवान राम की झलक दिखा दी गई है निश्चित तौर पर रामायण टीजर में रणबीर कपूर के चेहरे पर दिव्यता और ताकत की जो झलक दिखाई दी है वह निश्चित तौर पर उनके फैंस को क्रेजी बनाने के लिए काफी है। इस सबके बीच रावण के किरदार में नजर आने वाले यश के फैंस जुनूनी दिखे है।

Ramayana Teaser में रणबीर कपूर के चेहरे से नहीं हटेगी नजर

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण टीजर की बात करें तो यहां रणबीर कपूर अपने अलग-अलग रूप में नजर आ रहे हैं। कभी वनवास काट रहे सीता और लक्ष्मण के साथ तो कभी महाराजा दशरथ के पुत्र राम के अवतार में उनके चेहरे पर जिस तरह का नूर दिखाई दे रहा है वह वाकई फैंस के लिए खास है। इस बात पर कोई शक नहीं है कि रणबीर अपने किरदार में पूरी तरह से ढले हुए दिखाई दे रहे हैं। भगवान राम का रोल और उनके चेहरे पर कृपा, दिव्यता और ताकत की पूरी झलक दिखाई दे रही है।

क्या रावण बनकर यश पड़ेंगे रणबीर कपूर पर भारी

इसके साथ ही रणबीर कपूर से हटके अगर रामायण टीजर की बात करें तो इसमें जबरदस्त विजुअल्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर का इस्तेमाल किया गया है जो इसे शानदार बनाती है। रामायण टीजर देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि यह है असली भारतीय सिनेमा। फैंस इसे लेकर क्रेजी दिखाई दे रहे हैं जहां यूजर्स का कहना है कि यह हमेशा चलने वाले एपिक बड़े पर्दे की कहानी होने वाली है। यश के फैंस अंतिम 3 सेकंड की झलक मात्र को देखकर क्रेजी नजर आ रहे हैं और चियर्स करते हुए दिख रहे हैं।

रामायण क्यों है फैंस के लिए खास

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली रामायण को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है तो वहीं भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं। सीता साई पल्लवी बनी दिखेंगी। इसके अलावा यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं तो सनी देओल हनुमान बने हुए दिखाई देंगे। रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही रामायण 2 पार्ट्स में जारी किया जाएगा जहां पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली है तो दूसरे पार्ट को दिवाली 2027 में जारी किया जाएगा।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raghav Chadha

अप्रैल 2, 2026

Khesari Lal Yadav Viral Video

अप्रैल 2, 2026

Akshay Kumar

अप्रैल 2, 2026

Viral Video

अप्रैल 2, 2026

Dhurandhar 2

अप्रैल 2, 2026

Viral Video

अप्रैल 2, 2026