---Advertisement---

क्या बन पाएगी रणबीर कपूर की फिल्म ‘Ramayana?’ शूटिंग शुरू होते ही लगा ये आरोप

रामायण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है और कहा जा रहा है कि एक और प्रोडक्शन हाउस ने इस पर राइट्स बताए हैं और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 10, 2024 5:02 अपराह्न

Ramayana
Follow Us
---Advertisement---

Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर बहुत जल्द साई पल्लवी के साथ रामायण फिल्म में नजर आने वाले हैं लेकिन फिल्म रिलीज से पहले एक्टर और मेकर्स को झटका लगा है। सोशल मीडिया पर यह खबर आग तरह वायरल हो गई है की फिल्म शूटिंग के बीच ब्रेक लग सकता है। फिल्म कानूनी कार्रवाई में फंस सकती है क्योंकि इसपर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। ऐसे में मेकर्स की परेशानी बढ़ सकती है। वाकई यह खबर फैंस के लिए काफी शॉकिंग है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

शूटिंग में हो सकती है देरी

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म पर कॉपीराइट का मामला भी आ सकता है। कहा जा रहा है ‘रामायण’ का प्राइमरी प्रोडक्शन हाउस अल्लू मंटेना मीडिया वेंचर्स एलएलपी प्राइम फोकस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने बड़ा दावा किया है। उसने बताया है कि फिलहाल इस फिल्म के राइट्स उनके पास है और इस पर किसी का भी अधिकार नहीं है। प्राइम फोकस टेक्नोलॉजी लिमिटेड से इस बारे में बातचीत चल रही है लेकिन पैसों के लेनदेन के बिना बात पूरी नहीं मानी जाएगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग में भी देरी हो सकती है।

Ramayana मेकर्स ने नहीं तोड़ी है चुप्पी

इतना ही नहीं प्रोडक्शन हाउस ने यह कहा है कि उनके पास ही फिलहाल अधिकार हैं और कोई भी संस्था उनके स्क्रिप्ट का उपयोग नहीं कर सकती। अगर ऐसा किया जाता है तो यह कॉपीराइट उल्लंघन होगा। उन्होंने साफ बता दिया कि प्राइम फोकस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का ‘रामायण’ में कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा है कि उनके पास राइट्स बने रहेंगे और अगर कोई भी बिना बातचीत किए नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे कानूनी कार्यवाही से गुजरनी पड़ सकती है। ऐसे में रामायण के मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है। वहीं इस बारे में फिलहाल मार्क्स की चुप्पी बरकरार है।

रणबीर कर रहे फिल्म के लिए मेहनत

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की यह फिल्म पिछले कुछ समय से फैंस के बीच लगातार चर्चा में है। कहा जा रहा है कि रणबीर ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है और वह अपने बोलने के स्टाइल से लेकर लुक तक पर काम कर रहे हैं। ऐसे में यह वाकई शॉकिंग खबर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026