---Advertisement---

तृप्ति डिमरी के बाद Ramayana को-स्टार भी हुई Ranbir Kapoor की फैन, इस वजह से करने लगी तारीफ

Ranbir Kapoor: रामायण को-स्टार हुई रणबीर कपूर की फैन, तृप्ति डिमरी के बाद खुलेआम इस एक्ट्रेस ने की रणबीर की तारीफ, आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2024 1:09 अपराह्न

Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के चॉकलेटी स्टार कहे जाने वाले रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। अपने लुक से वह अक्सर लाइमलाइट बटोर लेते हैं। फैंस के चहेते रणबीर कपूर सेट पर अपने को-स्टार्स को भी स्पेशल फील करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और यही वजह है कि स्टार्स भी उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाते हैं। बीते कुछ समय पहले तृप्ति डिमरी ने खुलेआम रणबीर कपूर की तारीफ की थी। उन्होंने बताया था कि रणबीर की वजह से वह सेट पर काफी कंफर्टेबल महसूस करती थी। वहीं इस सब के बीच रणबीर कपूर की रामायण को-स्टार खुलेआम एनिमल एक्टर की तारीफ करने लगी। आइए जानते हैं पूरा माजरा।

इंदिरा कृष्णन ने कहीं ये बात

दरअसल Ranbir Kapoor की एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने रामायण सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए रणबीर कपूर की तारीफ की है। इस तस्वीर में दोनों काफी कूल लुक में नजर आ रहे हैं और वे एक दूसरे को पकड़ कर पोज देते हुए दिखे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इंदिरा इस फिल्म में रणबीर कपूर की मां के किरदार में नजर आने वाली है। वहीं इंदिरा ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एनिमलिंग आपकी देखभाल, प्यार और दयालुता और आपके अद्भुत भाव के लिए धन्यवाद रणबीर कोस्टार।”

फैंस भी करने लगे तारीफ

इस कैप्शन से इतना को तय है कि इंदिरा रणबीर कपूर के जेस्चर और उनकी दयालुता के साथ-साथ उनके देखभाल करने के तरीके की फैन हो गई है और इसीलिए वह खुलेआम रणबीर कपूर के साथ फोटो शेयर कर उनकी तारीफ करने लगी। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और रणबीर कपूर के फैन हो गए हैं।

तृप्ति डिमरी ने की थी तारीफ

इससे पहले ‘एनिमल’ फिल्म में रणबीर कपूर के साथ काम कर चुकी तृप्ति भी तारीफ करती हुई नजर आई थी। उन्होंने कहा था कि रणबीर के साथ काम करना काफी एक्साइटिंग था क्योंकि वह सेट पर आरामदायक महसूस करवाते थे। कोई भी क्लोज सीन करने में भी उन्हें कोई तकलीफ नहीं हुई क्योंकि रणबीर बार-बार उनसे जाकर पूछते थे कि क्या तुम ठीक हो। रणबीर कपूर के जेस्चर की खुलेआम तारीफ की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026