---Advertisement---

इटली की क्रूज पार्टी से Ranbir Kapoor Alia Bhatt की तस्वीर को गौर से देख रहे लोग, जानिए क्यों है यह खास

Ranbir Kapoor Alia Bhatt: इटली की क्रूज पार्टी से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दोनों काफी स्टाइलिश दिख रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2024 5:16 अपराह्न

Ranbir Kapoor Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एंजॉय कर रहे हैं और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। लेकिन इस बार उनके साथ राहा कपूर नजर नहीं आ रही है जहां कुछ लोग इस तस्वीर को देखने के बाद राहा को ढूंढते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं रणबीर के साथ आलिया का यह लुक भी काफी अलग नजर आ रहा है। दरअसल तस्वीर राधिका मरचेंट और अनंत अंबानी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन से है जिसमें कपल फैमिली टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं। इटली की क्रूज पार्टी की तस्वीर में क्या है खास आइए देखते हैं।

सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल

इटली की क्रूज पार्टी में रणबीर और आलिया फैमिली टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इस तस्वीर में न सिर्फ आलिया और रणबीर बल्कि अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीसा जैन भी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। करिश्मा कपूर ने इस तस्वीर को शेयर की जिसमें वह अपने कजिन ब्रदर और भाभियों के साथ एंजॉय करती हुई नजर आई है। तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

अलग लुक में दिखे Ranbir Kapoor Alia Bhatt

जहां तक आलिया और रणबीर के लुक की बात करें तो आलिया पिंक शर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं और उन्होंने हैट के साथ सनग्लासेस से अपने लुक को कंप्लीट किया है। वहीं रणबीर कपूर भी शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं और वह भी हैट और सनग्लासेस को स्टाइल करते हुए दिखे। इस दौरान करिश्मा कपूर ब्लैक एंड वाइट लॉन्ग ड्रेस में नजर आ रही है तो लोगों की निगाहें आलिया की देवरानी यानी अनीसा और उनके देवर पर अटक गई है।

राहा को ढूंढ रहे लोग

रणवीर की तस्वीर को देखने के बाद फैंस राहा कपूर को ढूंढ रहे हैं क्योंकि वह इसमें गायब नजर आई। फैंस कमेंट में तारीफ कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया बहुत जल्द ‘जिगरा’ फिल्म में नजर आने वाली है तो रणबीर कपूर रामायण फिल्म में देखेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026