---Advertisement---

Ranbir Kapoor : स्पेशल घर किराए पर देने से लेकर 250 करोड़ के नए बंगले तक, जाने कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं आलिया-रणबीर?

Ranbir Kapoor : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अपने घर को 11 लाख रुपए प्रतिमाह के किराए पर दे दिया है। जिसके कारण वो चर्चाओं में बने हुए हैं। आपको बता दें , आलिया भट्ट और रणबीर कपूर करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 23, 2026 11:32 पूर्वाह्न

Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस मूवी में वो प्रभु राम का किरदार निभा रहे हैं। इन तमाम सुर्खियों के बीच एक्टर अपनी प्रोपर्टी के कारण लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। दरअसल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जिस घर में शादी हुई थी, अब उसे किराय पर दे दिया गया है। ‘वास्तु’ अपार्टमेंट किराए पर दिए जाने के बाद हर कोई इसके किराए और रणबीर-आलिया की नेटवर्ट के बारे में जानना चाहता है। चलिए आपको इस पावर कपल की संपत्ति की जानकारी देते हैं।

Ranbir Kapoor  ने किसे  किराए पर दिया अपना करोड़ों का फ्लैट?

रणबीर कपूर ने साल 2016 में लग्जरी ‘वास्तु’ अपार्टमेंट 35 करोड़ में खरीदा था। ये पाली हिल जैसी खूबसूरत लोकेशन में मौजूद है। यहां पर ही आलिया भट्ट के साथ उन्होंने साल 2022 में शादी की थी। लेकिन अब इस घर को 11 लाख रुपए प्रतिमाह के किराए पर 5 साल के लिए दे दिया गया है। इसे शाहरुख खान की बीवी गौरी खान ने डिजाइन किया था। लेकिन अब इस घर को 11 लाख के प्रतिमाह किराए पर आदित्य शुक्ला नाम शख्स ने पांच सालों के लिए ले लिया है। लगभग 2460 वर्ग फीट में फैला ये अपार्टमेंट 7वीं मंजिल पर मौजूद हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट  कितनी प्रोपर्टी के मालिक हैं?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभी हालहि में बांद्रा के वेस्ट में मौजूद पाली हिल में ही 6 मंजिला घर में शिफ्ट हुए हैं। इसकी कीमत लगभग 250 करोड़ के आस-पास है। ये घर राज कपूर की पुराना प्रोपर्टी को तोड़कर दोबारा बनाया गया है। ये आलीशान घर आलिया-रणबीर की बेटी राहा के नाम है।बॉलीवुड के सबसे पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लगभग 1000 हजार करोड़ की प्रोपर्टी के मालिक हैं। अभी हालहि में कपल ने आयोध्या में भी जमीन खरीदी थी। फिल्मों के साथ-साथ रणबीर-आलिया साइड बिजनेस भी करते हैं। आलिया ने एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस, ईड-ए-मम्मा और Nykaa जैसी कंपनी ने इनवेस्ट किया हुआ है। वहीं, रणबीर कपूर मुंबई सिटी एफसी और ARKS ब्रांड के मालिक हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026