---Advertisement---

‘खौफ में हूं…’ क्या Ranveer Allahbadia के साथ की गई है वाकई साजिश! इस पोस्ट को देखने के बाद सपोर्ट में खड़े हुए फैंस

Ranveer Allahbadia: इंडियाज गोट लेटेंट में कंट्रोवर्सी को लेकर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर खौफनाक पोस्ट कर चर्चा में आ गए। इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच गहमागहमी जारी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 16, 2025 12:39 अपराह्न

Ranveer Allahbadia
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Allahbadia: समय रैना के इंडियाज गोट लेटेंट में पहुंचकर रणवीर इलाहाबादिया फंस चुके हैं। वहीं इस सबके बीच सपोर्टर से उन्हें भर भर कर प्यार मिल रहा है और कई लोग ऐसे भी हैं जो इस मुश्किल वक्त में उनका साथ दे रहे हैं। हालांकि इस सब के बीच बीते दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए beerbiceps ने अपनी दिल की बात की है। इस दौरान उन्होंने कहां की वह भाग नहीं रहे हैं बल्कि खौफ में हैं। वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद कुछ यूजर्स रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ बवाल को साजिश बता रहे हैं।आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Ranveer Allahbadia ने एक बार फिर लोगों से की माफी की मांग

रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं और मेरी टीम की तरफ से पुलिस और अन्य सभी एजेंसी के साथ सहयोग की जा रही है। मैं उचित प्रक्रिया का पालन करूंगा और सभी एजेंसियों के साथ उपलब्ध रहूंगा माता-पिता के बारे में की गई टिप्पणी असंवेदनशील और अपमानजनक थी। बेहतर करना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है और मैं वास्तव में इसके लिए खेद व्यक्त करता हूं।”

Ranveer Allahbadia ने जताया न्याय और पुलिस पर भरोसा

रणवीर इलाहाबादिया ने इंडियाज गोट लेटेंट कंट्रोवर्सी के बीच कहा, “मैं देख रहा हूं कि लोगों की ओर से मुझे मौत की धमकियां आ रही है जो कह रहे हैं कि वह मुझे मारना चाहते हैं और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। लोग मरीज बनकर मेरी मां के क्लीनिक में घुस आए हैं। मैं खौफ में महसूस कर रहा हूं और मुझे नहीं पता कि क्या करना है लेकिन मैं भाग नहीं रहा हूं। मुझे पुलिस और भारत की न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है।”

beerbiceps को लेकर फैंस की राय

India’s Got Latent Controversy रणवीर इलाहाबादिया के इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स अपना प्यार रणवीर को दे रहे हैं। पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने कहा Ranveer Allahbadia ने समाज को बहुत कुछ दिया है फिटनेस ध्यान आत्म सुधार और उद्देश्य पूर्ण जीवन जीने के बारे में ज्ञान दिया है। वह युवाओं के लिए एक आदर्श रहे हैं। 100 चीजों में से अगर उन्होंने अनजाने में एक गलती की तो क्या इससे उनका सारा योगदान मिट जाता है।” बाकी यूजर्स भी रणवीर इलाहाबादिया को अपना सपोर्ट दे रहे हैं और इसे साजिश बता रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 16

अगस्त 30, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 30, 2026

Samay Raina

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026