---Advertisement---

Ranveer Singh Deepfake Video: पॉलिटिक्स की गली में ‘डॉन 3’ एक्टर की एंट्री से मची हलचल! इस पार्टी के लिए करते दिखे प्रचार

Ranveer Singh Deepfake Video: रणवीर सिंह का वीडियो हुआ वायरल जिसमें वह एक पार्टी विशेष के लिए वोट मांगते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर मच गई खलबली, आखिर क्या करेंगे बॉलीवुड एक्टर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 18, 2024 3:46 अपराह्न | Updated: अप्रैल 22, 2024 5:19 अपराह्न

Ranveer Singh Deepfake Video
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh Deepfake Video: लोकसभा चुनाव का पहला चरण कल यानी 19 अप्रैल से शुरू हो रहा है और ऐसे में प्रचार प्रसार की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बीते दिन आमिर खान का एक डीपफेक वीडियो काफी चर्चा में रहा जिसमें वह एक पार्टी के लिए प्रचार प्रसार करते हुए नजर आए थे। इस सबके बीच इंटरनेट पर रणवीर सिंह का एक फेक वीडियो सामने आया है जिसके बाद हलचल मच गई है। इस वीडियो में रणवीर न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन इसे देखने के बाद यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है यह पूरी तरह से फर्जी है।

वोट मांगते दिखे रणवीर सिंह

https://twitter.com/SujataIndia1st/status/1780625636924547314

इस वीडियो में रणवीर सिंह कहते हैं, “मोदी जी का उद्देश्य यही था कि वह सेलिब्रेट करें हमारी दुखी हुई जीवन और डर को हमारी बेरोजगारी को हमारी महंगाई को क्योंकि हम जो भारतवर्ष है अब अन्याय काल की तरफ ऐसे बढ़ रहे हैं इतनी इतनी स्पीड से बढ़ रहे हैं पर हमें हमारी विकास हमारी न्याय को मांगना कभी नहीं भूलना चाहिए।” वहीं वीडियो में आवाज आती है इसलिए सोचो और वोट दो जिन्हें देश की फिक्र है। वह न्याय के लिए वोट देगा। वोट फॉर न्याय वोट फॉर कांग्रेस।

कांग्रेस की प्रवक्ता ने वीडियो किया शेयर

इस वीडियो को जिस तरह बनाया गया है वह काफी अलग है और इसे बनाने के लिए गलत तरीके का इस्तेमाल किया गया। वहीं रणवीर सिंह का यह वीडियो उस समय को एडिट किया गया है जब वह हाल ही में मनीष मल्होत्रा के शो स्टॉपर बनकर वाराणसी पहुंचे थे। वहीं रणवीर सिंह के इस एडिटेड वीडियो को कांग्रेस की प्रवक्ता सुजाता पॉल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर शेयर करते हुए लिखा, “वोट फॉर न्याय, वोट फॉर कांग्रेस।”

आमिर खान भी हुए थे शिकार

गौरतलब है कि इससे पहले आमिर खान का भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था जिसमें वह एक राजनीतिक दल को वोट देने की अपील करते हुए नजर आए। लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद आमिर खान इस पर एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज करवाई। वहीं रणवीर सिंह के इस वीडियो को काफी तोड़ मरोड़कर एडिट किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026