---Advertisement---

बास्केट बॉल के कोर्ट में Ranveer Singh ने दिखाया अपना दम, हॉलीवुड स्टार संग दिखी खास केमिस्ट्री

Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक तरफ जहां अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं वहीं उनकी ऑफ स्क्रीन लाइफ भी हमेशा चर्चा में रहती है। फिल्मों के किरदार से लेकर उनका अतरंगी फैशन हर किसी को काफी पसंद आता है। इन सब के अलावा रणवीर का स्पोर्ट्स के लिए पैशन भी सुर्खियों ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 19, 2023 1:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक तरफ जहां अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं वहीं उनकी ऑफ स्क्रीन लाइफ भी हमेशा चर्चा में रहती है। फिल्मों के किरदार से लेकर उनका अतरंगी फैशन हर किसी को काफी पसंद आता है। इन सब के अलावा रणवीर का स्पोर्ट्स के लिए पैशन भी सुर्खियों में रहता है। बता दें, रणवीर सिंह को फुटबॉल और क्रिकेट के साथ साथ बास्केट बॉल भी काफी पसंद है। आपने रणवीर को कई बार क्रिकेट स्टेडियम और फुटबॉल ग्राउंड पर टीम को चीयर करते देखा होगा पर इस बार वो खुद बास्केट बॉल कोर्ट पर बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आए। जी हां टीम की ड्रेस में रणवीर न सिर्फ बास्केट बॉल खेलते दिखे बल्कि कोर्ट पर उन्होंने हॉलीवुड स्टार बेन एफ्लेक के साथ भी खूब मस्ती की।

फैंस लुटा रहे हैं जबरदस्त प्यार

अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हॉलीवुड फिल्म बैटमैन के लिए मशहूर बेन एफ्लेक हाल ही में एनबीए टूर्नामेंट में बतौर गेस्ट पहुंचे थे और यहीं उन्होंने रणवीर सिंह काफी समय बिताया। बता दें, रणवीर सिंह एनबीए इंडिया के ब्रांड एंबेसडर है और हाल ही में वो इस टूर्नामेंट में एनबीए ऑल स्टार सेलिब्रिटी टीम की तरफ से खेलते नजर आए। रणवीर को मैच में देखने पहुंचे फैंस से जबरदस्त प्यार और सपोर्ट भी मिला।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर नजर आई खास बॉन्डिंग

सोशल मीडिया अकाउंट्स से रणवीर और बेन की तस्वीरें और वीडियो आते ही वायरल हो गई है। तस्वीरों में जहां रणवीर सिंह टीम की ड्रेस में नजर आ रहे है वहीं बेन एफ्लेक ब्राउन पैंट और स्वेटर में दिखाई दिए। दोनों की केमिस्ट्री देख कहा जा सकता है की स्पोर्ट्स को लेकर इनका खास इंटरेस्ट है। करियर की बात की जाए तो रणवीर सिंह की पिछली फिल्म ‘सर्कस’ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी पर फैंस को उम्मीद है ये स्टार जल्द बड़े धमाके के साथ स्क्रीन पर वापसी करेगा।

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Suniel Shetty

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026