---Advertisement---

क्या प्रोफेशनल लाइफ में Ranveer Singh नहीं हैं भरोसे के लायक, जानिए क्यों फरहान अख्तर विवाद के बीच मजाक में बोले वरुण धवन ‘मैं तेरा डॉन’

Ranveer Singh: तन्मय भट्ट के साथ इंटरव्यू के दौरान क्या वरुण धवन ने रणवीर सिंह को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं इस बार उन्होंने क्या कहा है चर्चा में है और पूरी खबर क्या है जो सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2026 11:01 पूर्वाह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: धुरंधर की सफलता के स्टारडम को एंजॉय कर रहे एक्टर फिल्हाल डॉन 3 विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। FWICE और फरहान अख्तर के साथ सनातनी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म है। इस सबके बीच क्यों वरुण धवन सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल तन्मय भट्ट के साथ यूट्यूब पॉडकास्ट के दौरान इशारों इशारों में रणवीर सिंह पर तंज किया गया। इस दौरान कुछ ऐसा कहा गया जिस पर चटकारे लेते हुए वरुण धवन भी नजर आते हैं और वह खुद को मैं तेरा डॉन कह देते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जिसे लेकर लोग बातें बनाने में पीछे नहीं हैं।

कैसे वरुण धवन के ईशारे Ranveer Singh पर किया गया तंज

दरअसल तन्मय भट्ट के इस पॉडकास्ट में रोहण जोशी, पीयूष शर्मा और जाकिर खान को भी देखा गया था। इस दौरान वरुण धवन के ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी तंज किया गया लेकिन इस सबके बीच तन्मय भट्ट कहते हुए नजर आते हैं कि “वरुण, जिसने भी आपके साथ काम किया है, उसने हमेशा कहा है कि एक बड़े बॉलीवुड स्टार होने के बावजूद, आप अभी भी प्रोफेशनल, कमिटेड और भरोसेमंद हैं। इत्तेफाक से, फरहान अख्तर अभी ठीक उसी तरह के एक्टर की तलाश में हैं। मुझे नहीं पता, शायद आपको…।”

वरुण धवन के रिएक्शन को देख क्या बोल रहे रणवीर सिंह को लेकर यूजर्स

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तन्मय भट्ट के रिएक्शन को लेकर बातें बना रहे हैं। जहां वरुण धवन भी हंसते हुए नजर आते हैं और वह ‘मैं तेरा डॉन’ तक कह देते हैं। वहीं इस वीडियो को x चैनल से शेयर करते हुए कैप्शन ने कहा गया, “तन्मय भट्ट ने रणवीर सिंह की पोल खोली। इंडस्ट्री में हर कोई जानता है कि रणवीर सिंह प्रोफेशनली कमिटेड या भरोसेमंद नहीं हैं। जब फरहान अख्तर फ्लॉप फिल्में दे रहे थे, तो उन्होंने उन पर भरोसा किया और फिर धुरंधर की सफलता के बाद उन्हें छोड़ दिया। यहां तक ​​कि वरुण धवन भी हंस रहे थे।”

रणवीर सिंह को लेकर लोग तमाम बातें बना रहे हैं और इस पोस्ट को प्रतिक्रिया दे रहे हैं। डॉन 3 छोड़ने के बाद से एक्टर को आगे पहले प्रलय में देखा जा सकता है। वहीं पर्सनल लाइफ में दीपिका का पादुकोण के साथ अपनी दूसरी प्रेगनेंसी को एंजॉय कर रहे हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Trailer

अगस्त 8, 2026

Viral Video

अगस्त 8, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अगस्त 8, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 8, 2026

Varun Dhawan

अगस्त 8, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 9

अगस्त 8, 2026