---Advertisement---

Ranveer Singh: डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ रणवीर ने ऐसा क्या किया? जिसे देख यूजर बोला ‘325% टैरिफ लगवाकर मानेगा’

Ranveer Singh: उदयपुर में चल रही अरबपति के बेटे की शादी में रणवीर सिंह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ डांस करते हुए वायरल हो रहे हैं। उन्हें देख यूजर्स की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 22, 2025 10:54 पूर्वाह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं, जो अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि एनर्जी और डांस के लिए जाने जाते हैं। अंबानी के बेटे की शादी हो या फिर रईस पद्मजा और रामा राजू मंटेना की बेटी की शादी हो हर तरफ रणवीर सिंह के डांस का जलवा है। सोशल मीडिया पर धुरंधर एक्टर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो अमेरिका के राष्ट्रपति के बेटे जूनियर ट्रंप की गर्लफ्रेंड बेटिना के साथ झूमकर नाचे हैं। एक्टर के डांस और परफॉर्मेंस को देख एक यूजर को बोलना पड़ गया ये 325% टैरिफ लगवाकर मानेगा।

Ranveer Singh ने डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ किया डांस

आपको बता दें, राजस्थान के उदयपुर में इस समय अरबपति पद्माजा की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी के फंक्शन चल रहे हैं। इस हाई प्राफाइल वेडिंग में दुनियाभर के रईस और बॉलीवुड के सितारे दिख रहे हैं। इस दौरान रणवीर सिंह ने बॉलीवुड के हिट गानों पर जूनियर डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की गर्लफ्रेंड बेटिना के साथ जमकर स्टेज पर डांस किया है। इस दौरान दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसे देख यूजर कमेंट करेत हुए लिखता है कि, ये 325% टैरिफ लगवाकर मानेगा। वहीं, कई सारे लोग एक्टर की एनर्जी की तारीफ कर रहे हैं।

रणवीर सिंह का ये डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दूल्हा-दुल्हन के साथ डांस करना हो या फिर मेहमानों के साथ रंग जमाते रणवीर सिंह की वीडियो मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

5 दिसंबर को ‘धुरंधर’ से रणवीर सिंह मचाएंगे भौकाल

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस मूवी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच की कहानी को बयां करती है। इसमें नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर और पूर्व इंटेलिजेंस ब्यूरो डायरेक्टर अजीत डोभाल का किरदार आर. माधवन कर रहे हैं। फिल्म आतंकवाद के ईर्द-गिर्द घूमती है। इसके ट्रेलर ने फैंस को एक्साइटेड किया हुआ है। इस मूवी में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन जैसे बड़े सितारे हैं। इस फिल्म का बजट 280 करोड़ के आस-पास है। मेकर्स के इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026