---Advertisement---

Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा की वेडिंग वेन्यू से वीडियो हुआ वायरल, दावे सुन क्यों लोग बोले ‘फेक’

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा के साथ वाकई शादी करने वाली है। 2 फरवरी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है लेकिन इसके पीछे क्या सच्चाई है। वीडियो देखने के बाद क्यों लोग इसे फेक बताने लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 1, 2026 12:44 अपराह्न

Rashmika Mandanna
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna: सबसे चर्चित और पॉपुलर कपल की बात करें तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर लोगों में एक गजब दीवानगी है। दोनों की शादी की खबर लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी है कि वैलेंटाइन डे के मौके पर दोनों सात फेरे ले सकते हैं। हालांकि इस सब के बीच शादी की तारीख के साथ-साथ वेन्यू से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे कथित तौर पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी से बताया जा रहा है। आइए जानते हैं इस कपल की शादी को लेकर पूरी डिटेल्स क्या है और वायरल वीडियो में क्या कहा गया है।

क्या Rashmika Mandanna की शादी की बदल गई तारीख

जहां पहले रिपोर्ट में यह कहा जा रहा था कि रश्मिका मंदाना और विजय की शादी 12 फरवरी को 7 होने वाली है। वहीं इस सबके बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक वीडियो में कथित तौर पर इस बात का दावा किया जा रहा है कि वह 2 फरवरी को शादी करने वाले हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन इस वीडियो में कथित तौर पर पैलेस बताया जा रहा है जहां की सजावट देख फैंस हैरान हो रहे हैं।

वीडियो में रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर किया गया दावा

वायरल वीडियो में रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर दावा किया गया और कहा गया कि “हम अभी हैं सिटी उदयपुर में और यहां बहुत तगड़ा डेकोरेशन हो रहा है। हमें पता चला है कि यहां पर किसी की शादी है रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी है। आपको मैं एक्सक्लूसिव खबर दे रही हूं। डेकोरेशन दिखा रही हूं। 2 फरवरी को वे शादी करने वाले हैं।” इसके साथ ही पैलेस की डेकोरेशन की झलक दिखाई गई। नए झूमर की झलक भी दिखाई गई और इसके साथ ही शादी की अन्य तैयारियों को भी दिखाया गया।

किस तरह कर रहे रश्मिका मंदाना के फैंस रिएक्ट

रश्मिका मंदाना की शादी का दावा किए जाने वाले इस वीडियो पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं जहां कुछ लोग इसे फेक बता रहे हैं तो कुछ लोग यह कह रहे हैं कि हर जगह सरप्राइज को खराब करने के लिए पहुंच जाते हैं। हालांकि इस वीडियो की सच्चाई की प्रमाणिकता फिलहाल नहीं मिली है। लंबे समय से रश्मिका और विजय के रिलेशनशिप की चर्चा जोरों पर है जहां कहा गया था कि उन्होंने चोरी छिपे पहले सगाई की थी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026