---Advertisement---

अपने असिस्टेंट की शादी में खास अंदाज में पहुंचीं Rashmika Mandanna, स्लीवलेस ब्लाउज में ढाई कयामत

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना अपने असिस्टेंट की शादी में शिरकत करने के लिए पहुंची और उनके सिंपल अंदाज को देख लोग कायल हो गए। लोग उनकी सादगी पर मर मिटने के लिए तैयार हैं। सिंपल कॉटन साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में भी रश्मिका बला की खूबसूरत नजर आ रही थी और उनकी कातिलाना स्माइल उन्हें औरों से अलग बनाने के लिए काफी है। सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर रश्मिका ने एक इमोशनल नोट लिखा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 6, 2023 1:45 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:09 पूर्वाह्न

Rashmika Mandanna
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना को यूं ही नहीं नेशनल क्रश कहा जाता है। उनकी सादगी और खूबसूरती तक को लोग काफी पसंद करते हैं और उन पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। रश्मिका भी दरियादिली से हर बार लोगों का दिल जीत लेती हैं। ऐसे में उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को देख फैंस इमोशनल हो गए हैं जो दिल को छू रही है। अपने असिस्टेंट साईं की शादी में शिरकत करने के लिए पहुंचे थी। इस दौरान वह काफी सिंपल लुक में नजर आई और रश्मिका का यह अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर असिस्टेंट की शादी से कुछ तस्वीरें शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा है।

रश्मिका ने फोटो शेयर कर दी बधाई

अपने असिस्टेंट की शादी की तस्वीरें शेयर कर रश्मिका ने लिखा, “तो लगभग 6-7 साल हो गए जब से मैं साइन और उसके परिवार को जानती हूं और दो दिन पहले उसने जो मेरे लिए भी एक परिवार की तरह है उसकी शादी हो गई है और मुझे उसके बड़े दिन का हिस्सा बनने का मौका मिला। यह देखकर मुझे बहुत खुशी होती है कि मेरे आस-पास की यह प्यारे लोग इतने अच्छे और अद्भुत इंसान बन गए हैं और इन्हें खुश देखना बहुत अच्छा लगता है। मैं हालांकि अभी भी विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि वह अब शादीशुदा है लेकिन यह सच है और मुझे यह बहुत खुशी दे रही है। बधाई हो साईं और प्रीथी। भगवान तुम्हें पूरे दिल से आशीर्वाद दें मेरी कामना है कि आपकी जिंदगी हमेशा खुशियों से भरी रहे।”

रश्मिका की सादगी पर मर मिटे फैंस

जहां तक फोटोज की बात करें तो रश्मिका ऑरेंज कॉटन साड़ी में पोज देती हुई दिखाई दे रही है। उनकी स्माइल उनकी खूबसूरती को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। एक्ट्रेस ने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ सिंपल कॉटन साड़ी को पेयर किया है जो वाकई काफी स्टाइलिश और खूबसूरत है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ओपन हेयर स्टाइल से कंप्लीट किया। माथे पर लाल बिंदी उनकी सादगी और खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। उनकी कातिलाना मुस्कान फैंस को दीवाना बना रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026