---Advertisement---

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: बॉलीवुड से कितना अलग था रश्मिका-विजय का रिसेप्शन?

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: वियज देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिशेप्शन दिया। इसके अब फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 5, 2026 12:13 अपराह्न

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: साउथ सिनेमा के पावर कपल बन चुके रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी ने जितनी सुर्खियां बटोरी, उतनी ही चर्चा अब उनके रिसेप्शन की हो रही है। 4 मार्च को खास होली के दिन दोनों ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया। इसमें बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारत की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। रश्मिका और विजय का रिशेप्शन  बॉलीवुड सितारों से काफी यूनिक था। साउथ एक्टर और एक्ट्रेस ने अपनी शादी को काफी सांस्कृति रखा। इसकी झलक उनके कपड़ों से लेकर डेकोरेशन में साफ देखने को मिली। ये शाही पार्टी सांस्कृतिक प्रतीकों का संगम थी। यही वजह है कि, इसकी जमकर तारीफ हो रही है।

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda का रिशेप्शन में क्या था यूनिक

रिसेप्शन पर  रश्मिका  ने कस्टम-मेड लाल मैसूर सिल्क साड़ी पहनी थी। इसमें दो सिर वाला पौराणिक पक्षी गंडाभेरुंडा को डिजाइन किया गया था।

ये कर्नाटक की शक्ति और विरासत को दर्शा रहा था।  वहीं, विजय देवरकोंडा ने भी अपनी सादगी और पांरपरिक लुक से लोगों का ध्यान खींचा। विजय ने पारंपरिक सफेद वेश्ती और अंगवस्त्रम पहना हुआ था। इस दौरान एक्टर ने चांदी का कड़ा पहना हुआ था। रश्मिका जहां एक तरफ सोने से चमक रही थीं, तो वहीं विजय का कूर्ता चांदी की  कढ़ाई से बना हुआ था। वहीं, कपल के कपड़ों को खासतौर पर मोनिका शाह की डिजाइन कंपनी ‘JADE by MK’ ने तैयार किया है।

विजय-रश्मिका ने  बॉलीवुडे  सेलिब्रेटीज के फेवरेट डिजाइनर्स को कहा बाय 

अमूमन  बॉलीवुड स्टार्स अपने रिसेप्शन पर मनीष मल्होत्रा या फिर सब्यसाची मुखर्जी के द्वारा डिजाइन किए गए महंगे कपड़ों को पहनते हैं। वहीं, कुछ लोग अबू जानी और संदीप खोसला को भी चुनते हैं। लेकिन रश्मिका और विजय ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए मोनिका शाह को चुना है।  दोनों ने डायमंड और महंगे स्टोन को छोड़कर गोल्ड और परंपरिक  प्रतीकों को चुना है।  आपको बता दें, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा  साउथ सिनेमा के बड़े चेहरे हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद  26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर मे शाही शादी रचाई। अब 4  मार्च को उन्होंने हैदराबाद में ग्रैंड रिशेप्शन दिया था। अब कपल की शादी के सभी फंक्शन खत्म हो चुके हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Teaser

मई 15, 2026

Raja Shivaji Box Office Collection Day 14

मई 15, 2026

Pati Patni Aur Woh Do Review

मई 15, 2026

Aakhri Sawaal Movie Review

मई 15, 2026

Abhishek Bachchan

मई 15, 2026

Karuppu Movie Review

मई 15, 2026