---Advertisement---

सावन के हर त्यौहार में आप दिखेंगी ‘पुष्पा 2’ फेम Rashmika Mandanna की कॉपी, 1000-2000 रूपये में खरीदें ये 5 साड़ी

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना की तरह स्टाइलिश और खास दिखने के लिए आप उनकी साड़ियों को ट्राई कर सकती हैं जो वाकई किलर है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2024 2:02 अपराह्न

Rashmika Mandanna
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna: बहुत जल्द ‘पुष्पा 2‘ फिल्म में नजर आने वाली रश्मिका मंदाना नेशनल क्रश के नाम से जानी जाती है। यह सच है कि उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस फैशन के मामले में भी काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। उनका साड़ी लुक देखने के बात आप भी उसे स्टाइल करने के बारे में सोचेंगी। यही वजह है कि हाल ही में ग्रीन साड़ी की वजह से रश्मिका काफी सुर्खियों में रही जिसकी कीमत करीब सवा लाख रुपए बताई जा रही है। अगर आपको भी रश्मिका की साड़ी को स्टाइल करने की है चाहत तो आप उनके कुछ बजट फ्रेंडली साड़ी को कलेक्शन में कर सकती हैं शामिल।

साटिन सिल्क साड़ी है बेस्ट

Rashmika Mandanna की तरह आप इस येलो सैटिन सिल्क में किसी भी पार्टी हो या फिर त्यौहार खास नजर आ सकती हैं। इसके लिए आप इसे सिर्फ 1450 रुपए में कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। खास बात यह है कि सिर्फ इयररिंग्स और स्टाइलिश ब्लाउज से आप परफेक्ट लुक पा सकती हैं।

जापानी सैटिन थ्रेड वर्क साड़ी को करें ट्राई

इस सिंपल रेड कलर जापानी सैटिन साड़ी के साथ थ्रेड वर्क इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी है और रश्मिका का यह साड़ी वाकई काफी स्टाइलिश और ट्रेंडी है। आप इस साड़ी को स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पेयर कर सबसे हसीन नजर आएंगी।

सिल्क एंब्रॉयडरी पैटर्न भी है बेस्ट

सावन के त्योहारों में अगर आप सिल्क एंब्रॉयडरी पैटर्न की इस साड़ी को स्टाइल करती है तो निश्चित तौर पर ट्रेंडी नजर आएंगी। खास बात यह है कि सिर्फ 1499 में आप इस साड़ी को वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

इस पिंक जॉर्जेट साड़ी में भी दिखेंगी किलर

रश्मिका की तरह अगर आपको इस पिंक जॉर्जेट साड़ी में खूबसूरत दिखना है तो आप इसे सिल्वर ज्वेलरी के साथ पेयर कर सकती हैं। सावन के महीने में ग्रीन से हटकर आप इस पिंक कलर के जॉर्जेट साड़ी को सिर्फ 1549 में खरीद सकते हैं।

रंगोली सिल्क ब्लू साड़ी

रश्मिका मंदाना की तरह रंगोली सिल्क ब्लू साड़ी में व्हाइट और गोल्डन थ्रेड वर्क इसे खास बना रही है। आप इस साड़ी को फेस्टिव सीजन में स्टाइल कर सकती है जहां तक इसकी कीमत सिर्फ 1749 रुपये है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 12, 2026