---Advertisement---

रवीना टंडन की लाडली Rasha Thadani बड़े पर्दे पर एक्शन से उड़ाएंगी गर्दा, जानें किसके साथ करेंगी रोमांस

Rasha Thadani: राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म अगले साल 9 फरवरी को रिलीज की जाएगी। राशा अपनी खूबसूरती के चलते काफी छाई रहती हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 1, 2023 11:29 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 1, 2023 4:32 अपराह्न

Rasha Thadani
Follow Us
---Advertisement---

Rasha Thadani: स्टार किड्स में जल्द ही बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन रवीना टडंन की बेटी राशा थडानी अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह आए दिन किसी न किसी बात के चलते हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में जल्द ही वह अजय देवगन के भांजे अमन देवगन के अपोजिट में काम करती हुई नजर आएंगी। यह फिल्म अभिषेक कपूर के द्वारा डायरेक्ट की जाएगी। राशा और अमन की आने वाली फिल्म अगले साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। वैसे अभी तक इस फिल्म के लिए कोई भी टाइटल फाइनल नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

एक्शन और एडवेंचर से भरपूर होगी यह मूवी

अमन– राशा की जोड़ी  अगले साल 9 फरवरी, 2024 को थिएटरों में फैंस के लिए रिलीज की जाएगी। इतना ही नहीं इस फिल्म में अपने भांजे का साथ देने क लिए अजय देवगन भी छोटा सा रोल निभाते हुए नजर आएंगे। रवीना टंडन की एक्टिंग और खूबसूरती के बाद अब लोग राशा की एक्टिंग देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म की शूटिंग कई दिनों पहले से शुरू हो चुकी है।

सोशल मीडिया पर लूटी लाइमलाइट

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ नया पोस्ट करते रहती हैं। राशा न केवल एक्टिंग बल्कि उन्हें गाना गाने का भी बहुत शौक है। राशा बालीवुड इंडस्ट्री में केलव 18 साल में अपने करियर की शुरूआत करने जा रही है। राशा के अलावा भी कई सारे स्टार किड़स बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए अपने करियर की शुरूआत करने वाले हैं। श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर, अभिषेक बच्चन का भांजा अगस्त्य नंदा और शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही नेटफिल्कस प्लेटफार्म के माध्यम से द आर्चीज में एक साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने भी सलमान खान की मूवी किसी का भाई किसी की जान में दिखाई दी थी।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026