---Advertisement---

Rocking Star Yash: खतरनाक टीजर बॉस! फिरंगी हसीनाओं संग आग लगाते दिखे Toxic Birthday Peek में सुपरस्टार, फैंस बोले- ‘सभी रिकार्ड्स खतरे…’

Rocking Star Yash: यश के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, टॉक्सिक के एक टीजर को किया गया जारी जो है वाकई धांसू और इसमें साउथ सुपरस्टार का अंदाज किलर है आइए देखते है जिसे लेकर फैंस कर रहे रिएक्ट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 8, 2025 11:25 पूर्वाह्न

Rocking Star Yash
Follow Us
---Advertisement---

Rocking Star Yash: रॉकिंग स्टार यश अपने अंदाज से फैंस को दीवाना बना देते हैं और ऐसे में मेकर्स की तरफ से उनकी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के लिए एक खास बर्थडे पिक जारी किया गया है। दरअसल यश आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं तो ऐसे में फैंस को रिटर्न तोहफा मिला है। कहने में दो राय नहीं है कि Rocking Star Yash अपने अंदाज में चर्चा में आ गए और Toxic में उनका लुक देखने के बाद निश्चित तौर पर आप हैरान रह जाएंगे। वह गैंगस्टर लुक में फैंस को दीवाना बना रहे हैं और 59 सेकंड के टॉक्सिक क्लिप को देख को खुशी से पागल हो रहे हैं।

Toxic Birthday Peek में Rocking Star Yash का धांसू अंदाज है हटके

Credit- KVN PRODUCTIONS

रॉकिंग स्टार यश के इस टॉक्सिक क्लिप की बात करें तो इसमें आप देखेंगे की सबसे पहले एक गाड़ी रूकती है और उसमें से मुंह में सिगार लेकर निकलते हैं यश। व्हाइट सूट के साथ राउंड कैप और बीयर्ड लुक में Rocking Star Yash का अंदाज देखने लायक है और इस क्लिप में दिखाया जाता है कि विदेशी हसीनाओं के साथ वह फूल ऑन धमाल मचाते हुए नजर आते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Toxic में वह गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देने वाले हैं लेकिन इस टीजर को देखने के बाद इतना तो तय है कि उनका धांसू अंदाज एक बार फिर फैंस को दीवाना बना देगा।

Toxic Birthday Peek को लेकर क्रेजी हुए Rocking Star Yash फैंस

रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक के इस टीजर को प्रोडक्शन युटुब चैनल से शेयर किया गया। इस वीडियो को कुछ ही देर में 4000 व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस धांसू टीजर को देखने के बाद वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा खतरनाक टीजर बॉस तो दूसरे ने कहा सभी रिकॉर्ड खतरे में प्योर गूजबम्प्स। एक ने लिखा, “सभी रिकॉर्ड खतरे में सुनामी हैप्पी बर्थडे रॉकिंग स्टार यश।” एक यूजर ने कहा, “मॉन्स्टर इज बैक।”

गौरतलब है कि 8 जनवरी को टॉक्सिक फिल्म से धमाल मचाने आ रहे हैं रॉकिंग स्टार यश अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने फैंस को गजब तोहफा देकर दिल जीत लिया है। Rocking Star Yash सोशल मीडिया फैंस के बीच लगातार ट्रेंड में बने हुए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 14, 2026

Viral Video

मई 14, 2026

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13

मई 14, 2026

Tara Sutaria

मई 14, 2026

Karuppu Movie

मई 14, 2026

Mouni Roy

मई 14, 2026