---Advertisement---

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani: इश्क में डूबे नजर आए रणवीर और आलिया, धांसू टीजर ने दिलाई DDLJ की याद

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर जारी कर दिया गया है। इस टीजर को देख लोग काफी एक्साइटेड हैं और उनका कहना है कि यह फिल्म एक सुपरहिट साबित हो सकती है। रोमांटिक टीजर में रणवीर और आलिया का अलग ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 20, 2023 1:14 अपराह्न

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani
Follow Us
---Advertisement---

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर जारी कर दिया गया है। इस टीजर को देख लोग काफी एक्साइटेड हैं और उनका कहना है कि यह फिल्म एक सुपरहिट साबित हो सकती है। रोमांटिक टीजर में रणवीर और आलिया का अलग अंदाज देखने को मिला। दोनों इश्क में डूबे हुए नजर आए और इस बात में कोई दो राय नहीं है कि करण जौहर एक बार फिर रोमांटिक अंदाज दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लोगों में एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है और इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि रणवीर और आलिया का रोमांटिक अंदाज किसी के भी दिल को घायल करने के लिए काफी है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है टीजर में खास।

आलिया ने कहीं ये बात

आलिया ने टीजर जारी करते हुए कहा, “अभी के लिए आपको एक टीजर से चिढ़ा रही हूं… कहानी तो बस शुरू हुई है अभी…।”

टीजर में दिखीं कई झलकियां

अगर इस टीजर की बात करें तो यह वाकई काफी मजेदार है जिसमें रणवीर और आलिया का अलग-अलग रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। कभी बर्फ की वादियों में तो कभी एक-दूसरे को हग करते हुए दिख रहे हैं। दोनों को इस अंदाज़ में देख फैंस काफी एक्साइटेड और कहने में दो राय नहीं है कि यह रोमांटिक ड्रामा लोगों को काफी पसंद आएगी। वहीं अगर टीजर की कहानी की बात करें तो इसे देख यही लग रहा है कि रणवीर और आलिया फिल्म में शादी से लेकर कई सफर को तय करते हुए नजर आएंगे। टीजर में आलिया को दुल्हन के जोड़े में भी देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन एक्‍ट्रेसेस को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

लोगों को आई शाहरुख काजोल की याद

इस टीजर को देखने के बाद लोगों को ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ यानी डीडीएलजे की याद आ गई है। उनका कहना है कि रणवीर और आलिया को देख शाहरुख और काजोल की याद आ रही है क्योंकि दोनों फिल्म ‘दिलवाले’ और ‘डीडीएलजे’ में सेम पोज में नजर आ रहे थे। अगर इस फिल्म की बात करें तो करण जौहर की यह फिल्म 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, रॉनित रॉय और भारती सिंह जैसे किरदार नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026