---Advertisement---

Ruchismita Guru Suicide: आकांक्षा दुबे के बाद फैंस को लगा एक और झटका, अब इस एक्ट्रेस ने लगाई फांसी

Ruchismita Guru Suicide: उड़िया एक्ट्रेस-सिंगर रुचिस्मिता गुरु ने आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस की लाश रिश्तेदार के घर में संदिग्ध परिस्थिति में मिली। वहीं इस बारे में एक्ट्रेस की मां ने कहा है कि उनकी बेटी से थोड़ी बहस हुई थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 28, 2023 2:06 अपराह्न | Updated: मार्च 28, 2023 2:58 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ruchismita Guru Suicide: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को मानो किसी की नजर लग गयी है। बीते दिन भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के बाद एक और दुख भरी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक उड़िया एक्ट्रेस-सिंगर रुचिस्मिता गुरु ने आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस की लाश उनके रिश्तेदार के घर में संदिग्ध परिस्थिति में मिली है। फैंस के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं है। इंडस्ट्री में आए दिन स्टार्स की मौत की खबर सामने आ रही है जिसे देखकर फैंस लगातार सदमे में हैं।

जांच में जुटी है पुलिस

रुचिस्मिता हाल ही में सुदापाड़ा में अपने रिश्तेदार से मिलने गई थी। हालांकि जब वह वहां गई थी तो वह नहीं जानती थी कि वह कभी जिंदा वापस नहीं आ पाएगी। परिवार ने क्षेत्रीय पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुचिस्मिता के शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस उसके पोस्टमॉर्टम के नतीजों का इंतजार कर रही है। रुचिस्मिता की मौत के बाद से पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हुआ क्या था।

ये भी पढ़ें: 1 महीने डिस्कस करने के बाद तैयार हुआ Swara Bhasker के वलीमे का लहंगा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

मां ने कहीं ये बात

मिली जानकारी के मुताबिक 26 मार्च 2023 को एक्ट्रेस ने खुदकुशी कर थी। जांच में यह पता चला है कि एक्ट्रेस की परिवार में ही बहस हुई थी। परिवार के सदस्यों से पूछ रहे हैं कि बहस के दौरान ऐसा क्या हुआ कि रुचिस्मिता ने अपनी जान ले ली। मां ने कहा है कि आलू पराठे को लेकर झगड़ा हुआ था और रुचिस्मिता ने पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इस बारे में मां ने कहा कि “मैंने रात आठ बजे रुचिस्मिता को आलू का पराठा बनाने को कहा था लेकिन उसने कहा कि वह रात को 10 बजे बनाएगी। इस बारे में थोड़ा झगड़ा हुआ था।” वहीं इस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश में है आखिर क्यों रुचिस्मिता ने जिंदगी को खत्म करने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 15

सितम्बर 19, 2026

Daayra Box Office Collection Day 1

सितम्बर 19, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 19, 2026

Ranbir Kapoor

सितम्बर 19, 2026

Tukaram Mundhe

सितम्बर 18, 2026

KBC 18

सितम्बर 18, 2026