---Advertisement---

Nayak 2 और Aparichit 2 सहित इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को कब मिलेगा तोहफा? खुद डायरेक्टर ने उठाया राज से पर्दा

S. Shankar: इन फिल्मों के सीक्वल को लेकर फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार लेकिन इस तक के बीच खुद डायरेक्टर ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद फैंस को लग सकता है झटका।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2024 1:19 अपराह्न

S. Shankar
Follow Us
---Advertisement---

S. Shankar: भारतीय सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर की बात करें तो इस लिस्ट में एस शंकर का नाम शुमार है। उन्होंने कई हिट फिल्में देकर इंडस्ट्री में खुद को साबित करने में कामयाब रहे हैं। वहीं इस सब के बीच उनकी फिल्म ‘इंडियन 2’ 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन इस तक के बीच एस शंकर ने अपनी अपकमिंग सीक्वल को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए नजर आए। दरअसल उनकी सीक्वल फिल्म अपरिचित 2, शिवाजी 2 और नायक 2 को लेकर काफी खबरें आ रही थी। ऐसे में खुद निर्देशक ने बड़ा खुलासा किया है और फैंस को झटका दिया है।

कहानी का है मुख्य योगदान

अगर आप भी हैं उस लिस्ट में जो कर रहे थे इन फिल्म का बेसब्री से इंतजार और जानना चाहते हैं कि कब रिलीज हो सकती है ये सीक्वल तो एस शंकर ने पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में यह बताया कि “मेरी ज्यादातर फिल्में आम आदमी को देखते हुए बनाई जाती है और इसकी कहानी भी उनसे शुरू होती है। यही वजह है कि जब एक फिल्म बनाई जाती है तो उससे पूरे देश जुड़ती है तभी यह पैन इंडिया फिल्म बन जाती है जैसे कि अपरिचित 2, शिवाजी 2 और नायक 2 जैसी फिल्मों को दर्शक भी चाहते हैं लेकिन मैं सिर्फ फिल्म बनाने के लिए इसे नहीं बन सकता। इसकी कहानी भी अलग होनी चाहिए।”

सीक्वल को लेकर S. Shankar का नहीं है कोई इरादा

सीक्वल फिल्मों को लेकर एस शंकर यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि “फिल्मों को बनाने के लिए स्टोरी मुझे प्रभावित करनी चाहिए। अगर ऐसा कुछ आता है तो मैं यकीनन ही फिल्म बनाऊंगा लेकिन सिर्फ बनाने के लिए मैं फिल्म नहीं बना सकता। मैं अभी कुछ भी नहीं कर सकता क्योंकि फिलहाल फिल्म के सीक्वल को लेकर मेरा कोई भी विचार नहीं है।” अगर ऐसा होता है तो इसकी अनाउंसमेंट फैंस के लिए जरूर की जाएगी। ऐसे में फिल्ममेकर ने यह तो बता दिया कि फिलहाल सीक्वल बनाने का उनका कोई इरादा नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026