---Advertisement---

Sabeena Farooq को अपने ही मुल्क में दी जाती हैं गालियां, जब भारत से मिली तारीफ तो पाक एक्ट्रेस का छलका दर्द

Sabeena Farooq: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबीना फारूक ने हाल ही में पाकिस्तान से मिल रही नफरत को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि भारत से मिल रहे प्यार के लिए वह काफी खुश हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि नेगेटिव किरदार होने के बावजूद लोग खूब प्यार दे रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 29, 2023 1:23 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sabeena Farooq: पिछले कुछ सालों से भारत में पाकिस्तानी टीवी सीरियल्स और एक्ट्रेसेस को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं इस बीच ‘तेरे बिन’ की एक्ट्रेस सबीना फारूक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। भारत में उन्हें खूब पसंद भी किया जा रहा है और उनके सीरियल्स को काफी व्यूज मिल रहे हैं। वहीं सबीना का कहना है कि वह इस बात से हैरान हैं कि उन्हें भारत में लोगों से कितनी कम प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने जवाब में भारत का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह बहुत खुश हैं।

भारत से मिल रहे प्यार पर बोलीं सबीना

सबीना फारूक ‘तेरे बिन’ में हया का किरदार निभा रही हैं और यह नेगेटिव किरदार होने के बावजूद लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इस बारे में जब हाल ही में एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि इस प्यार को देख उन्हें कैसा महसूस होता है तो उन्होंने कहा, “फक्र होता है।” उन्होंने कहा, भारत से जो लोगों के रिएक्शन आते हैं और जो प्यार मिलता है उसके बारे में कुछ भी कहना कम है। लोगों के रिएक्शन जबरदस्त होते हैं। भारत के लोग किरदार को बहुत पसंद कर रहे हैं और उनके मेसेज में जो प्यार होता है उसके बारे में क्या ही कहूं।

ये भी पढ़ें: Ajmer Files: देश को दहलाने वाले अजमेर कांड पर जल्द बनेगी वेब सीरीज, दिल दहला देगी कहानी

पाकिस्तान से नहीं मिल रहा सपोर्ट

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने आगे कहा कि “जिस तरीके से भारत की तरफ से प्यार मिल रहा है और मेरे किरदार की सराहना हो रही है। वहीं मेरे अपने मुल्क में मुझे गाली दी जाती है और मेरे किरदार के लिए मेरे माता-पाता को भी गलत बातें कहीं जाती है। पाकिस्तान में मेरी निगेटिव रोल की वजह से मेरे बारे में काफी गलत लिखते हैं और हमेशा बुरा भला भी कहते हैं। पाकिस्तान के तरफ से हमेशा नफरत भरे मैसेज ही आते हैं जो वाकई मुझे हर्ट करता है।”

ये भी पढ़ें: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026