---Advertisement---

‘नदिया के पार’ एक्टर Sachin Pilgaonkar की बेटी है OTT की सुपरस्टार, फेम कमाने के बाद भी लोग इस बात से हैं अनजान

Sachin Pilgaonkar’s Daughter: बॉलीवुड और ओटीटी में कई स्टार किड्स है जो अपने माता-पिता के नाम पर नहीं बल्कि अपने दम पर शोहरत कमा रहे हैं। इन्हीं में से एक है श्रिया पिलगांवकर, जिन्हे अमेजन प्राइम की हिट सीरीज ‘मिर्जापुर के सीजन 1’ की स्वीटी के किरदार से खूब फेम मिला है। श्रिया को भले ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 8, 2023 5:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sachin Pilgaonkar’s Daughter: बॉलीवुड और ओटीटी में कई स्टार किड्स है जो अपने माता-पिता के नाम पर नहीं बल्कि अपने दम पर शोहरत कमा रहे हैं। इन्हीं में से एक है श्रिया पिलगांवकर, जिन्हे अमेजन प्राइम की हिट सीरीज ‘मिर्जापुर के सीजन 1’ की स्वीटी के किरदार से खूब फेम मिला है। श्रिया को भले ही बॉलीवुड में अभी तक खास प्रोजेक्ट न मिला हो पर ओटीटी पर उनकी अदाकारी की फैन फॉलोविंग जबरदस्त है। हाल ही में उनकी भुवन बाम के साथ नई वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ भी डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। बहुत कम लोग जानते है कि श्रिया मशहूर अभिनेता सचिन पिलगांवकर की बेटी है जिन्हे नदिया के पार फिल्म में अपने उम्दा अभिनय के लिए जाना जाता है।

कई वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं श्रिया

श्रिया की मां सुप्रिया पिलगांवकर भी मराठी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा है और अब भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। बात करें श्रिया की तो अपने छोटे से करियर में उन्होंने ‘द ब्रोकन न्यूज’, ‘गिल्टी माइंड’, ‘द गोन गेम’ जैसी जबरदस्त वेब सीरीज में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। सोशल मीडिया पर भी श्रिया के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है और उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर लंबी फैन फॉलोविंग है जो उनकी लेटेस्ट अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार करते है।

Also Read- TARA SUTARIA के इन 5 BIKINI LOOK को देख दिल हार बैठेंगे आप, हर तस्वीर में बोल्डनेस से बरपा रही हैं कहर

सोशल मीडिया पर जलवा बिखेरती हैं श्रिया

श्रिया पिलगांवकर के इंस्टाग्राम पर करीब 8 लाख फॉलोअर है। सोशल मीडिया पर आए दिन श्रिया अपनी ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें भी शेयर करती रहती है जिन पर ढेर सारे कॉमेंट्स और लाइक्स आते है। बता दें श्रिया बॉलीवुड के दिग्गज स्टार शाहरुख खान संग फैन मूवी में स्क्रीन शेयर कर चुकी है। खूबसूरती के मामले में आप देख सकते है श्रिया बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती दिखती है। श्रिया का कहना है कि भले ही ओटीटी पर उन्हें खूब नाम मिल रहा है पर वो चाहती है कि बॉलीवुड के अच्छे प्रोजेक्ट्स उन्हें मिले तो वो जरूर काम करना चाहेंगी।

Also Read- BUSINESS IDEA: घर बैठकर महिलाएं भी शुरु कर सकती हैं ये बिजनेस, हर महीने होगी भारी भरकम इनकम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026