Saif Ali Khan: करीना कपूर की शादी 2012 में हुई थी और पिछले 14 साल से वह अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को जिस तरह से बैलेंस रखती है वह वाकई तारीफ के काबिल है। सैफ अली खान के साथ उनका रिश्तों अक्सर टॉक ऑफ़ द टाउन होता है। वहीं इस सब के बीच एक्टर रविवार को यानी 16 अगस्त को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अपने पति के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर कर करीना कपूर ने प्यार लुटाया है। सैफ अली खान के अप्रूवल पर उन्होंने बिकनी में कई तस्वीरें शेयर की और इसके साथ हॉलीडे एंजॉय करती नजर आई। आखिर बर्थडे पोस्टर में एक्ट्रेस ने क्या लिखा जो सुर्खियों में है।
करीना कपूर ने सैफ अली खान को लेकर क्या किया पोस्ट
View this post on Instagram
दरअसल करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर पति और बच्चों के साथ जो तस्वीरें शेयर की है जिसके साथ ही कैप्शन में लिखा, “हर हाल में, हर वक्त हमेशा मेरे साथ रहने वाले मेरे पार्टनर को जन्मदिन की बधाई। तुम्हारे बिना ज़िंदगी कितनी बोरिंग होगी। यह इंस्टा पोस्ट की सारी तस्वीरें उसे मंज़ूर हैं, जब मैं उसकी तस्वीरें पोस्ट करती हूं तो उसे बहुत अच्छा लगता है।” वहीं इस पोस्ट को देखकर रिद्धिमा कपूर से लेकर जोया अख्तर तक ने प्यार लुटाया है। संजय कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी है।
करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ करती दिखी क्वालिटी टाइम एंजॉय
जहां करीना कपूर के इस पोस्ट की बात करें तो पहली और दूसरी तस्वीर में सैफ अली खान के साथ व्हाइट बिकनी में फोटोज शेयर करती नजर आई जहां कपल वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। वही तीसरी तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। चौथी और पांचवी तस्वीर में कपल राइड एंजॉय कर रहे हैं तो अगली तस्वीर में बच्चों के साथ सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। वही बाकी 3 तस्वीरों में सैफ करीना क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए।
पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को इस तरह बैलेंस रखते कपल
सैफ अली खान के बर्थडे पर अक्सर रोमांटिक पोस्ट करने में करीना पीछे नहीं रहती हैं जहां दोनों की शादी को करीब 14 साल हो चुके हैं। लगभग 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दायरा में नजर आने वाली है तो सैफ अली खान अक्षय कुमार के साथ हैवान में दिखेंगे।







