---Advertisement---

Bigg Boss 16 के सेट पर साजिद खान ने किया बड़ा खुलासा, इस एक्ट्रेस को देंगे अगली फिल्म में लीड रोल

Bigg Boss 16: टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर और चर्चित शो बिग बॉस का नया सीजन खत्म होने की कगार पर है। जल्द ही फैंस को बिग बॉस 16 का ग्रांड फिनाले देखने को मिलेगा। ग्रैंड फिनाले में पहुंचने की कोशिश में सभी कंटेस्टेंट अपना गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 16 ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 22, 2023 10:28 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 22, 2023 11:23 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 16: टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर और चर्चित शो बिग बॉस का नया सीजन खत्म होने की कगार पर है। जल्द ही फैंस को बिग बॉस 16 का ग्रांड फिनाले देखने को मिलेगा। ग्रैंड फिनाले में पहुंचने की कोशिश में सभी कंटेस्टेंट अपना गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 16 के फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए सभी कंटेस्टेंट अपना गेम बदलते हुए भी दिख रहे हैं। इसी कड़ी में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक एमसी स्टैन की रैंकिंग में चार गुना इजाफा हुआ है। बता दें कि, रैपर एमसी स्टैन दर्शकों के दिल में राज करते हुए नजर आ रहे हैं।

साजिद खान ने बताया किस कंटेस्टेंट को मिलेगा कौन सा रोल

बिग बॉस सीजन 16 के बीते वीकेंड के वार की बात की जाए तो, इस वीकेंड के वार में कई चीजे काफी दिलचस्प देखने को मिली। इस वीकेंड के वार में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट साजिद खान और अब्दु रोजिक महफिल लुटते हुए दिखाई दिए। इसी कड़ी में जब सलमान खान ने साजिद से एक सवाल पूछा कि अगर आप कोई फिल्म बनाते हैं तो उसमें किस कंटेस्टेंट्स को क्या रोल देंगे।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

लीड हीरोइन की दौड़ में प्रियंका ने इस कंटेस्टेंट को किया पीछे

सलमान खान द्वारा पूछे गए इस प्रश्न का उत्तर देते हुए साजिद खान ने एमसी स्टैन को अपनी फिल्म का हीरो बताया। वहीं शिव ठाकरे को उन्होंने सर्पोटिंग एक्टर का रोल दिया। हीरोइन के मामले में साजिद खान ने पहले सौंदर्य शर्मा का नाम लिया था परंतु उसे रिप्लेस करते हुए उन्होंने फिर प्रियंका चाहार चौधरी को मेन लीड हीरोइन की जगह दी। साजिद खान प्रियंका चाहार चौधरी की तारीफ करते हुए भी नजर आए। बता दें कि, इस वीकेंड के बारे में साजिद खान ने खुलासा करते हुए बताया कि वह प्रियंका चाहार चौधरी को अपनी अगली फिल्म में लीड रोल देंगे।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026