---Advertisement---

Salaar: इस दिन रिलीज होगा प्रभास की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर, शाहरुख के बाद रणबीर कपूर से भी करेंगे तकरार!

Salaar: प्रभास की फिल्म सालार सीजफायर पार्ट वन को लेकर फैंस के बीच लगातार बज बरकरार है। ऐसे में दिवाली के मौके पर मेकर्स ने एक खास अनाउंसमेंट कर फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल फिल्म से ट्रेलर रिलीज की घोषणा कर दी गई है और तारीख सुनने के बाद एक बार फिर लोग भौचक्के रह गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 12, 2023 12:24 अपराह्न

Salaar
Follow Us
---Advertisement---

Salaar: आदिपुरुष में नाकामयाब साबित होने वाले प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सालार‘ को लेकर काफी चर्चा में है। यह फिल्म एक तरफ ‘जवान’ से टक्कर को लेकर चर्चा में है और कहा जा रहा है कि दोनों 22 दिसंबर को ही रिलीज होने वाली है। इस सब के बीच प्रभास की फिल्म सालार के ट्रेलर की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है और एक बार फिर मेकर्स बड़ा दांव खेलते हुए नजर आए। शाहरुख के बाद प्रभास की फिल्म की एक झलक यानी ट्रेलर की तकरार रणबीर कपूर के साथ होने वाली है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा समीकरण।

रणबीर कपूर की लाइमलाइट चुराएंगे प्रभास

जहां फिल्म की रिलीज तारीख 22 दिसंबर बताई जा रही है और इसके लिए मेकर्स ने ऑफीशियली अनाउंसमेंट भी कर दी है। वहीं दूसरी तरफ अगर ‘सालार’ की बात करें तो दिवाली के मौके पर प्रभास के फैंस को तोहफा मिला है। इस फिल्म के ट्रेलर को 1 दिसंबर को जारी किया जाएगा और इसी मौके पर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ भी आ रही है जिसमें रश्मिका मंदाना के साथ हुआ कमल दिखाते हुए नजर आएंगे। अब ऐसे में उसी दिन मेकर्स की यह प्लानिंग क्या कोई खास वजह है।

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

प्रभास की फिल्म सालार सीजफ़ायर पार्ट 1 को लेकर लोगों के बीच लगातार बज है। इस फिल्म में श्रुति हासन भी नजर आने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इससे पहले झलक में प्रभास धांसू लुक में नजर आए थे। दिवाली के मौके पर ट्रेलर के रिलीज तारीख की घोषणा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “धमाकेदार सेलिब्रेशन के लिए हो जाइए तैयार। 1 दिसंबर को शाम 7 बजकर 19 मिनट पर सालार का ट्रेलर रिलीज होगा। आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।”। अब इतना तो साफ है कि मेकर्स शाहरुख से ही नहीं रणबीर कपूर से भी टक्कर लेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026