---Advertisement---

Salman Khan को मारना नहीं चाहते थे आरोपी फिर क्यों की गैलेक्सी पर फायरिंग, मामले में एक और संदिग्ध पर पुलिस का शिकंजा

Salman Khan: सलमान खान के घर फायरिंग करने के मामले में पुलिस एक्शन में है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है जिसके इशारे पर काम हो रहा था।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 18, 2024 10:44 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की जान के पीछे पड़े लॉरेंस बिश्नोई हमेशा अपने कारनामों की वजह से सुर्खियों में रहा है। ऐसे में एक बार फिर उसने बीते रविवार सलमान के घर के बाहर फायरिंग करवाई और ऐसा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है। जब सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई तो मुंबई पुलिस आनन फानन में इस जांच में जुट गई और उन्हें कई सफलता भी हाथ लगी है। जहां मुंबई से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया तो वहीं बीते दिन गुजरात के भूज से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि इस सबके बीच एक और बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगी है और आरोपियों ने कई खुलासे भी किए हैं।

एक और संदिग्ध हिरासत में

बीते दिन सागर श्रीजोगेन्द्र पाल और विक्की साहब गुप्ता को हिरासत में लिया गया और उसे लगातार पूछताछ जा रही है। इस मामले में यह खबर आई कि ये दोनों आरोपी किसी के कहने पर काम कर रहे थे। वहीं अब एक संदिग्ध को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है और उसके बारे में कहा जा रहा है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के इशारों पर काम कर रहा था। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने इस संदिग्ध को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

क्या था फायरिंग करने का मकसद

वहीं पुलिस के सामने सागर और विक्की ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक उन्होंने कहा है कि उनका मकसद सलमान खान को मारना नहीं बल्कि डराना था। इसके अलावा उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वह सलमान खान की घर की रेकी पिछले 1 महीने से कर रहे थे और उसके लिए उन्होंने पास में ही घर किराए पर लिया था। इतना ही नहीं पुलिस के मुताबिक ये आरोपी सलमान खान के कीपनवेल स्थित फार्महाउस को भी निशाने पर लिए थे।

मिली थी इतने लाख की सुपारी

रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा था कि दोनों आरोपियों को लॉरेंस बिश्नोई गाइड कर रहा था और इसके लिए उसने 4 लाख की सुपारी दी थी। वहीं काम शुरू करने से पहले 1 लाख दे दिए गए। बाकी के काम खत्म होने के बाद देने का वादा किया गया था। फिलहाल सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है और इस मामले में पुलिस काफी एक्टिव है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026