---Advertisement---

‘ओबसैस्ड एक्स…’ क्या एकता कपूर ने Salman Khan पर किया तंज, ‘अलायंस’ में रितेश देशमुख को लेकर कमेंट के बाद ये क्या बोल गई

Salman Khan: क्या एकता कपूर ने भाईजान पर तंज किया। क्या सोशल मीडिया पर उनके बीच तनातनी बढ़ने वाली है। रितेश देशमुख को लेकर एलाइंस में एक्टर की टिप्पणी के बाद इस बयान ने सुर्खियां बटोर ली है। जानिए मामला क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2026 11:43 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: जहां एक तरफ प्राइम वीडियो का शो अलायंस तो दूसरी तरफ नेटफ्लिक्स पर एकता कपूर का शो लॉकअप काफी सुर्खियों में है। दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखा जा रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। जब सोहेल खान से मिलने के लिए सलमान खान पहुंचते हैं तब इस दौरान कंटेस्टेंट के साथ मिलते समय वह कहते हैं कि लगता हैं कि रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है। वहीं इसके बाद एकता कपूर का एक स्टेटमेंट वायरल होता है जहां वह ऑबसेस्ड एक्स का जिक्र करते हुए नजर आती है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

एकता कपूर ने क्या कहकर किया बवाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tcx.official (@tcx.official)

दरअसल एकता कपूर ने अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “ऑबसेस्ड एक्स की तरह हर एपीसोड में आपका जिक्र करें।” पहले सलमान खान का रितेश देशमुख को लेकर बयान सुर्खियों में था तो वहीं अब एकता कपूर चर्चा में आ गई है। लोग यह मान रहे हैं कि उन्होंने सलमान खान पर कटाक्ष किया है। इसकी सच्चाई क्या है यह तो आने वाले समय में पता चलेगा लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर गहमागहमी जरूर जारी है और यूजर्स इसे सलमान खान पर कटाक्ष मान रहे हैं।

Salman Khan ने क्यों किया था रितेश देशमुख का जिक्र

दरअसल सोहेल खान के साथ बातचीत के दौरान सलमान खान मजाक- मजाक में यह कह देते हैं कि रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है। जहां पहले ही नेटफ्लिक्स के लॉकअप और प्राइम वीडियो के अलायंस को कंपटीशन के तौर पर देखा जा रहा था। सोशल मीडिया पर जब एकता कपूर का बयान वायरल हुआ तो लोग इसे सलमान से जोड़ने लगे। वहीं लोग इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा सलमान खान हमेशा सच बोलता है तो एक यूजर ने कहा लॉकअप 2 बायस्ड है तो एक ने कहा अब लगेगा बुरा किसी ने सच बोल दिया तो हजम नहीं होता है।

जहां सोशल मीडिया पर फिलहाल लॉक अप 2 फाइनल को लेकर चर्चा में है और शिवांगी जोशी के साथ श्रेया कालरा का कंपटीशन बताया जा रहा है। अलग-अलग रिपोर्ट में विनर के नाम बदले नजर आ रहे हैं लेकिन कहा जा रहा है कि शिवांगी ने शो को जीत लिया।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026