---Advertisement---

पुलिस के हाई अलर्ट के बीच बैकफुट पर आया लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद काम पर लौटे Salman Khan, जानिए पूरी खबर

Salman Khan: सलमान खान की बढ़ाई गई सिक्योरिटी, लगातार एक्शन में पुलिस, क्या लॉरेंस बिश्नोई गेंग सलमान खान का बाल भी नहीं कर सकेगा बांका, आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 19, 2024 11:13 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi gang) की तरफ से लगातार मिल रही धमकी के बीच बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के सेट पर पहुंचे सलमान खान (Salman Khan) लेकिन इस दौरान उनकी टाइट सिक्योरिटी देखने के बाद शायद बिश्नोई गैंग इरादे दिन नापाक हो जाए। बाबा सिद्दकी की मौत के बाद लगातार मिल रही धमकी के बीच सलमान खान को पहली बार बाहर स्पॉट किया गया और इस दौरान दो करोड़ के suv से वह अपनी सुरक्षा को बढ़ाते हुए नजर आए।सोशल मीडिया पर यह पूरी खबर चर्चा में है। बता दे कि सलमान को बीते दिन एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से धमकी मिली है। पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है और हर तरफ गिरफ्तारी हो रही है। जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट।

Salman Khan ने Lawrence Bishnoi को यूं दिया चकमा और बढ़ाई सिक्योरिटी

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सलमान खान ने अपनी टाइट सिक्योरिटी में एक कार को जोड़ा है जिसे उन्होंने दो करोड़ की भारी रकम देकर Nissan SUV को अपने कलेक्शन में शामिल किया। इस बुलेट प्रूफ कार को दुबई से इंपोर्ट किया गया है और इसमें सिक्योरिटी के कई सुविधा मौजूद हैं। इस एसयूवी में विस्फोटक चेतावनी संकेत प्वाइंट, ब्लैंक बुलेट शॉर्ट से बचने के लिए मोटी ग्लास है।

Salman Khan को Lawrence Bishnoi से फिर मिली धमकी

बीते दिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मुंबई पुलिस को धमकी दी गई थी जिसमें कहा गया था, “इसे हल्के में न लें, अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी खराब होगी।”

Salman Khan को मिली धमकी के बीच Bigg Boss 18 सेट पर सुरक्षा

रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के सेट पर काफी सुरक्षा बढ़ाए गए हैं जिसमें 60 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। किसी भी व्यक्ति को बिना जांच पड़ताल किए अंदर आने की अनुमति नहीं है। आधार कार्ड की जांच भलीभांति होने के बाद ही उन्हें सेट के अंदर आने की इजाजत दी जाएगी।

Salman Khan को मिली धमकी के बीच Lawrence Bishnoi के शार्पशूटर अरेस्ट

सलमान खान को मिली धमकी के बाद पुलिस से है अलर्ट मोड पर है जहां बीते दिन योगेश शॉप शूटर को बदायूं से गिरफ्तार किया गया था इस बारे में पुलिस में जानकारी देते हुए कहा था कि पुलिस और दिल्ली स्पेशल टीम के बीच एक संयुक्त अभियान में योगेश नाम के हिसाब शूटर जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है उसे दबोच लिया गया वहीं दूसरी तरफ बीते दिन सलमान खान को मिल रही लगातार धमकी के बीच एक आरोपी को पकड़ा गया आरोपी सुख को हरियाणा के पानीपत से पकड़ा गया है।

Salman Khan को लेकर Salim Khan ने Lawrence Bishnoi से कहीं ये बात

वहीं बीते दिन सलमान खान के पिता सलीम खान ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया। गौरतलब है कि सलमान खान पर काले हिरण मारने का आरोप है जिसकी वजह से लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को अपना दुश्मन मानता है। इस पर सलीम खान ने कहा कि “माफी मांगने का मतलब यह है कि हम अपनी गुनाह को स्वीकार करें लेकिन हमने जब गुनाह किया ही नहीं है तो माफी की तो सवाल ही नहीं है। सलमान ने कभी किसी जानवर को नहीं मारा वह जानवर से प्यार करता है। हमने कभी एक कॉकरोच को नहीं मारा तो हिरण के बारे में तो सोच ही नहीं सकते। वह मुझसे कभी झूठ नहीं बोलेगा।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sanjay Leela Bhansali

जून 25, 2026

Samantha Ruth Prabhu

जून 25, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 13

जून 25, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 6

जून 25, 2026

Karisma Kapoor

जून 25, 2026

Thalapathy Vijay

जून 24, 2026