---Advertisement---

Salman Khan का चित्रांगदा सिंह के साथ रोमांटिक अवतार क्या लोगों को आया पसंद, मातृभूमि के ‘चांद देख लेना’ पर क्यों लोग बोले ‘गलत टाइमिंग’

Salman Khan: मातृभूमि का सॉन्ग 'चांद देख लेना' रिलीज के साथ ही ट्रेंड में है लेकिन इसे लेकर यूजर्स क्यों मजाक उड़ाते हुए नजर आए हैं।आइए जानते हैं क्यों लोगों के बीच यह सुर्खियों में है और सलमान खान को लेकर लोग क्या कह रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 19, 2026 12:53 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: ईद से पहले सलमान खान ने ‘चांद देख लेना’ का तोहफा अपने फैंस को दे दिया है। हिमेश रेशमिया के म्यूजिक के साथ उन्होंने जिस तरह से रोमांटिक अवतार में वापसी की वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है। लोगों ने गलत टाइमिंग बताया है। क्या धुरंधर 2 के साथ अपने गाने को रिलीज कर सलमान खान ने अपने लिए मुसीबत मोल ले ली है। सोशल मीडिया पर लोग क्या कह रहे हैं। चित्रांगदा सिंह के साथ उनके रोमांटिक अवतार को देखकर भी लोग प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं मातृभूमि के चांद देख लेना को लेकर लोग क्या कह रहे हैं।

चांद देख लेना से क्या लोगों का दिल जीत पाए सलमान खान

मातृभूमि के ‘चांद देख लेना’ सॉन्ग को देखकर सलमान खान के फैंस म्यूजिक की तारीफ कर रहे हैं लेकिन उनकी एक्टिंग को जबरदस्ती बता रहे हैं। जहां कुछ लोगों का कहना है कि अब सलमान को अपनी एक्टिंग से संन्यास ले लेना चाहिए क्योंकि वह नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सलमान खान रिटायर्ड हो चुके हैं लेकिन अब वह सिर्फ टाइम पास कर रहे हैं। कोई भी एफर्ट नहीं दिख रहा है। लोग मजाक उड़ाने में पीछे नहीं हैं कुछ लोग देश भक्ति फिल्म में लव सॉन्ग देखने के बाद इसका मजाक उड़ा रहे हैं।

लोगों ने मातृभूमि पर क्यों जाहिर की नाराजगी

वहीं इस सब के बीच एक यूजर ने सलमान खान की मातृभूमि सॉन्ग चांद देख लेना को लेकर कहा भाईजान यह सही टाइमिंग नहीं है। धुरंधर की लहर के दौरान आप ऐसा क्यों कर गए। लोगों का कहना है कि सॉन्ग तो काफी सही है लेकिन एक्शन एक्सपेक्ट किया था यहां तो फुल रोमांस ट्रैक चल रहा है। एक यूजर ने चित्रांगदा सिंह के साथ केमिस्ट्री को जबरदस्ती बताया है वहीं यूजर्स मातृभूमि को पहले ही फ्लॉप बताने लगे हैं।

इससे पहले चांद देख लेना से सलमान खान सुर्खियां बटोर रहे हैं जहां हिमेश रेशमिया के साथ उन्होंने एक बार फिर कोलैब किया है। वॉर ड्रामा पिछले लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Voice Of Hind Rajab

मार्च 21, 2026

Deepika Padukone

मार्च 21, 2026

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 2

मार्च 21, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 2

मार्च 21, 2026

Prakash Raj

मार्च 21, 2026

Akshay Kumar

मार्च 21, 2026