Salman Khan: प्राइम वीडियो का शो द अलायंस फिलहाल काफी सुर्खियों में है और लगातार इस पर विवाद देखा जा रहा है। वहीं इस सबके बीच वाइल्ड कार्ड बनकर सीमा सजदेह यानी एक्स वाइफ के साथ सोहेल खान पहुंचे थे लेकिन अलाइंस न बनने की वजह से सीमा को शो से बाहर होना पड़ा। ऐसे में सोहेल खान काफी परेशान नजर आए। उन्होंने शो के फॉर्मेट पर सवाल उठाया था। अब अपने भाई को सपोर्ट करने के लिए सलमान खान को द अलायंस के सेट पर सपोर्ट किया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है आइए जानते हैं डीटेल्स क्या है।
Salman Khan को द अलायंस के सेट पर देख लोगों की बढ़ी एक्साइटमेंट
🚨 BREAKING!! Salman Khan enters the Alliance house to extend his support to his brother, Sohail Khan. 🔥
A massive moment awaits as the superstar steps into the game!#AllianceOnPrime pic.twitter.com/Vkq9N044MF
— BBTak (@BiggBoss_Tak) July 29, 2026
दरअसल सलमान खान को डेनिम शर्ट, ब्लैक पेंट और काउबॉय हैट पहने हुए देखा गया और उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि बिग बॉस जैसे रियलिटी शो को पिछले लंबे समय से होस्ट करने वाले भाईजान अब अपने भाई को सपोर्ट दिखाने के लिए शो में आए हैं। रिपोर्ट की माने तो लगभग 1 घंटे तक वह द अलायंस के सेट पर रहे अब ऐसे में अपने भाई के गेम को किस तरह से सलमान खान बूस्ट कर पाते हैं यह देखना दिलचस्प होने वाला है।
सोहेल खान ने सीमा सजदेह के एविक्शन पर हुए भावुक
दरअसल अलाइंस न बनने की वजह से सीमा सजदेह को शो से बाहर होना पड़ा था। उन्होंने डेजी शाह को अपनी जगह द अलाइंस में रुकने के लिए कहा था। वहीं उनके इविक्शन को देखकर सोहेल खान टूट गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि “उन्हें नहीं पता कि अब वह साथ में इतना लंबा समय कब बिता पाएंगे यह कभी हो भी पाएगा या नहीं। मुझे लगता है कि तुम्हें रुकना चाहिए क्योंकि यह जो 24 घंटे हमने साथ में बिताए हैं यह खास है और यह पता नहीं दोबारा कब मिलेंगे।” इतना ही नहीं शो के फॉर्मेट पर सवाल उठा रहे हुए सोहेल खान ने कहा था सिस्टम कब से चैलेंजर सैडिस्टिक होने लगा?’
अब ऐसे में सलमान खान अपने भाई को किस तरह से सपोर्ट करेंगे और कैसे उनके गेम को मजबूत करेंगे यह देखना दिलचस्प होने वाला है।







