---Advertisement---

Salman Khan: कौन है Y प्लस सुरक्षा के बीच बवाल करने वाला शख्स! जानिए बाबा सिद्दीकी मामले में Lawrence Bishnoi की असली प्लानिंग

Salman Khan: सलमान खान के शूटिंग साइट पर घूसे शख्स ने कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। दूसरी तरफ बाबा सिद्दीकी मामले में गिरफ्तार आरोपी ने भी लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ा पर्दाफाश किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 5, 2024 12:52 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: एक बार फिर सलमान खान (Salman Khan) लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को लेकर चर्चा में आ गए। जहां पिछले लंबे समय से काले हिरण मामले में लॉरेंस की तरफ से सलमान को धमकी दी जा रही है और उन्हें जान से मारने की बात कही जा रही है। वहीं इस सब के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में सुनने के बाद फैंस चौंक गए। दरअसल कहा जा रहा है कि सलमान खान की शूटिंग साइट पर एक अनजान शख्स घुस गया और उसने लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया। वहीं दूसरी तरफ बाबा सिद्दीकी मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी ने एक बड़ा पर्दाफाश किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Salman Khan के सेट पर शख्स ने दी धमकी

दरअसल सोशल मीडिया पर हलचल मच गई जब यह खबर सामने आई कि सलमान खान की शूटिंग साइट पर एक अनजान शख्स ने घुसकर कहा ‘बिश्नोई को बोलूं’ क्या कहा जा रहा है। अनजान व्यक्ति ने शूटिंग साइट पर घुसने की कोशिश कर रहा था और जब उसे रोका गया तब उसने लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया। वहीं शख्स को शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में लाया गया जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Salman Khan का फैन था शख्स

लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है सेट पर घुसने वाला शख्स एक जूनियर आर्टिस्ट है जिसका नाम सतीश वर्मा बताया जा रहा है। पुलिस के साथ पूछताछ में उसने कबूल किया है कि वह सलमान खान के साथ सिर्फ फोटो क्लिक करवाना चाहता था लेकिन वहां गार्ड्स ने उसे रोक लिया हालांकि पुलिस अभी इसमें हर एंगल से जांच कर रही है।

Salman Khan को लेकर बाबा सिद्दीकी के फैन ने कहीं ये बात

वहीं दूसरी तरफ बाबा सिद्दीकी की मौत के मामले में अरेस्ट आरोपी ने कुछ ऐसा कहा है जिसे जानने के बाद यूजर्स शॉक्ड रह जाएंगे। शूटर के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई का प्लान पहले सलमान खान को मारने का था लेकिन उनकी सिक्योरिटी के वजह से वे सफल नहीं हो सके। मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने शूटर ने पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा है कि बाबा सिद्दीकी से पहले सलमान खान को मारना चाहते थे लेकिन जब सुरक्षा के कारण वह इस घटना को अंजाम नहीं दे सके तब उनका पूरा ध्यान बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी पर रहा।

Salman Khan को लेकर Lawrence Bishnoi की प्लानिंग पर बड़ा खुलासा

शूटर ने यह भी कहा है कि सलमान खान और उनकी बिल्डिंग पर उन्होंने काफी समय तक रेकी की थी लेकिन सलमान इस दौरान काफी सुरक्षा के बीच होते थे। वह अपनी गाड़ी से ही घर के अंदर भी घुसते थे जिस वजह से यह संभव नहीं हो सका। आरोपी ने यह भी बताया है कि सलमान खान सिर्फ सुरक्षा की वजह से बाल बाल बचें हैं। सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026