---Advertisement---

थलापति विजय की चुनावी जीत से गदगद हुए Sandeep Reddy Vanga, कहा ‘सिस्टम हिला सकता है सिनेमा’

Sandeep Reddy Vanga: थलापति विजय ने तमिलनाडु में जिस तरह की जीत दर्ज की है वह सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है और इसे लेकर न सिर्फ फैंस बल्कि मशहूर फिल्ममेकर ने भी जश्न मनाया है। इस दौरान आइए जानते हैं निर्देशक ने क्या कहा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 5, 2026 4:31 अपराह्न

Sandeep Reddy Vanga
Follow Us
---Advertisement---

Sandeep Reddy Vanga: तमिलनाडु में प्रचंड जीत से परचम लहराने वाले साउथ एक्टर राजनीति की दुनिया में कमाल कर गए। जी हां, थलापति विजय जिन्हें फैंस सिनेमाघरों में देखे थे और उनकी एक्टिंग पर दिल जान लुटाने के लिए तैयार रहते थे अब उन्हें राजनीतिक पारी खेलते हुए देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। संदीप रेड्डी वांगा ने थलापति विजय की जीत को लेकर जो कहा वह चर्चा में है। जिस तरह से तमिलनाडु में एक्टर ने अपना दबदबा दिखाया है उसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। इस हैरान कर देने वाली जीत पर न सिर्फ फैंस बल्कि संदीप रेड्डी वांगा ने भी बधाई दी है।

Sandeep Reddy Vanga ने थलापति विजय की चुनावी जीत पर दिया बड़ा बयान

X पर संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा, “सिनेमा यही कर सकता है, यह लोगों को हिला सकता है, सिस्टम को हिला सकता है, और मौजूदगी को पावर में बदल सकता है। यहाँ सिनेमा स्क्रीन से हटकर ज़मीन पर कब्ज़ा कर रहा है। कोई हाइप नहीं। कोई शोर नहीं। असली पावर…. थलापति विजय सर और तमिलगा वेत्री कज़गम को मेरी दिल से बधाई।” इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट करने में पीछे नहीं हैं।

अलग अंदाज में विजय के लिए खुश हुए संदीप रेड्डी वांगा

थलापति विजय को जिस अंदाज में संदीप रेड्डी वांगा ने बधाई दी है उसे लेकर फैंस क्रेज़ी नजर आ रहे हैं। बहुत जल्द प्रभास के साथ स्पिरिट फिल्म को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए एनिमल डायरेक्टर की बात करें तो उन्होंने जिस अंदाज में विजय को खास अंदाज में जीत की शुभकामनाएं दी है। इस दौरान सिनेमा का जिक्र किया वह निश्चित तौर पर सराहनीय है।

क्या विजय का सिनेमाई सफ़र हुआ खत्म

जहां तक बात करें थलापति विजय की तो तमिलनाडु के किंग बन चुके हैं। लोग पहले से ही सीएम मान बैठे हैं। इतना ही नहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द जन नायकन फिल्म में दिखाई दे सकते हैं जो उनके करियर की आखिरी फिल्म बताई जा रही है क्योंकि उन्होंने सिनेमा से संन्यास की घोषणा कर दी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Peddi Box Office Collection Day 16

जून 20, 2026

Cocktail 2

जून 20, 2026

Batwara 1947 vs Alpha

जून 20, 2026

Allu Arjun

जून 20, 2026

Sunil Grover

जून 19, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 7

जून 19, 2026