---Advertisement---

‘संईया-चोली’! आपत्तिजनक Bhojpuri Songs का Nirahua ने भरी सभा में ऐसे किया बचाव, देखता रह गया पत्रकार, यूजर बोला ’रेल दिया’

Nirahua: 'आप की अदालत' में निरहुआ पहुंचे। जहां पर वह पत्रकार रजत शर्मा (Rajat Sharma) के द्वारा पूछे जा रहे भोजपुरी गानों के सवाल का बहुत सटीक तरीके से जवाब दे रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 9, 2024 5:37 अपराह्न

Nirahua
Follow Us
---Advertisement---

Nirahua: भाजपा के नेता और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) भले ही राजनीति में आ गए हों लेकिन, भोजपुरी सिनेमा से वह अब भी जुड़े हैं। निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri industry) में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने और फिल्में दी हैं। म्यूजिक और एक्टिंग से उन्हें खास लगाव हैं। अभी निरहुआ ने हालहि में इंडिया टीवी के मशहूर शो ‘आप की अदालत’ (Aap ki Adalat) में इंटरव्यू दिया है। इस दौरान वह वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा (Rajat Sharma) के तीखे सवालों का बहुत ही सटीक तरीके से जवाब देते दिखे। इस पूरे इंटरव्यू का टेलीकास्ट आज रात 10 बजे किया जाएगा। लेकिन इससे पहले निरहुआ ने इस इंटरव्यू की एक छोटी सी क्लिप अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर डाली है। जिसमें वह एंकर के द्वारा पूछे जा रहे भोजपुरी के आपत्तिजनक गानों (Bhojpuri Songs) का बहुत ही मजेदार तरीके से जवाब दे रहे हैं।

Aap ki Adalat में Nirahua ने दिए बेबाक जवाब

निरहुआ का स्वागत करते हुए पत्रकार रजत शर्मा उनसे पूछते हैं “भोजपुरी को 25 करोड़ लोग देखते हैं और बोलते हैं लेकिन जब लोग आपकी फिल्म देखते हैं तो उन्हें क्या सुनाई देता है संईया, चोली ब्लाउज..? इस पर नरहुआ गाते हुए जवाब देते हैं कि, हमारे गाने में रहते है संईया उनके गाने में रहता है.. “संईया के साथ मड़ईया में” ..इस पर पत्रकार निरहुआ से उनके ‘राती के डेढ़ बजे’ और पलंग और तकिए वाले गाने पर सवाल करते हैं। इस सवाल के जवाब में निरहुआ बॉलीवुड गाना “सुबह से लेकर शाम तक मुझे प्यार करो” गाना गाकर मजेदार जवाब देते हैं। वह पत्रकार के द्वारा पूछे जा रहे आपत्तिजनक भोजपुरी गानों के सवाल का बॉलीवुड के गानों से जवाब देते हैं।

Nirahua वीडियो देख क्या बोल रहे लोग?

निरहुआ के द्वारा दिए गए इन जवाब को सुनकर फैंस झूम उठे हैं। इस इंटरव्यू की छोटी सी क्लिप को निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम dineshlalyadav पर डाला है। निरहुआ ने इस वीडियो को 8 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इस पर अब तक 14 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है कि, “दिनेश लाल यादव सर ने रिकॉर्ड तोड़ दिया क्या जवाब दिया है?” वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “गजब रेल दिए” वहीं, एक यूजर “निरहुआ को भोजपुरी का असली सुपर स्टार बता रहा है”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026