---Advertisement---

Sapna Choudhary ने ‘शक्की बलमा’ पर लटके-झटके दिखाकर लूट ली महफिल, देसी अंदाज पर फिदा हुए फैंस

Sapna Choudhary: हरियाणा की ब्रांड डांसर कहीं जाने वाली सपना चौधरी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। सपना अपने अंदाज से लोगों को खूब इंप्रेस करती हैं और जादू चलाने में कामयाब रहती है। वहीं अपने म्यूजिक वीडियो को सोशल मीडिया के जरिए प्रमोट करने में भी सपना कभी पीछे नहीं रहती हैं और ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 6, 2023 5:15 अपराह्न

sapna choudhary
Follow Us
---Advertisement---

Sapna Choudhary: हरियाणा की ब्रांड डांसर कहीं जाने वाली सपना चौधरी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। सपना अपने अंदाज से लोगों को खूब इंप्रेस करती हैं और जादू चलाने में कामयाब रहती है। वहीं अपने म्यूजिक वीडियो को सोशल मीडिया के जरिए प्रमोट करने में भी सपना कभी पीछे नहीं रहती हैं और अपने लेटेस्ट सॉन्ग पर रील्स बनाकर लोगों के बीच चर्चा में आ जाती है। इस बीच सोशल मीडिया पर सपना की एक रील्स काफी पसंद की जा रही है जिसमें वह अपने लेटेस्ट सॉन्ग शक्की बालम पर अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही है। जी हां, आइए देखते हैं सपना की अदाएं और मदमस्त डांस।

पिंक सूट में छाई सपना चौधरी

इस रील्स की बात करें तो सपना इसमें प्रिंटेड पिंक सूट में नजर आ रही हैं। उनका देसी अंदाज हमेशा की तरह काबिले तारीफ है। लोग इस डांस को देख झूमने के लिए मजबूर हो रहे हैं और अपनी अदाओं से इंप्रेस करने में सपना पीछे नहीं रही है। सपना ने ‘शक्की बालम’ गाने पर जिस अंदाज में अपनी अदाओं से लोगों को मदहोश कर रही है वह किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। इस वीडियो को देख लोग हरियाणा की डांसर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

सपना की अदाओं ने लोगों को बनाया दीवाना

गौरतलब है कि 24 जून 2023 को जारी सपना चौधरी के हिट गाने ‘शक्की बालम’ में मयूर चुटानी नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री लाजबाव है और वे अपने अंदाज से लोगों के दिलों को घायल करने में कामयाब हुई है। यही वजह है कि यह डांस वीडियो लोगों के बीच चर्चा में है। टी सीरीज हरियाणवी से यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को अब तक 53 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कहने में दो राय नहीं है कि सपना चौधरी के फैंस के लिए यह गाना काफी खास है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026