---Advertisement---

Sapna Choudhary के इस जबड़ा फैन ने पार कर दी दीवानगी की सारी हदें, फूलों से थाली सजाई और पैर धोकर पिया पानी

Sapna Choudhary: यह बात सच है कि पिछले कुछ समय में हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी को किसी पहचान की जरुरत नहीं रही है। उनके चाहने वालों की लंबी लाइन लगी हुई है लेकिन जब आप इस फैन के बारे में जानेंगे तो शायद आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां, सेल्फी के लिए होड़ ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 2, 2023 6:30 अपराह्न

Sapna Choudhary
Follow Us
---Advertisement---

Sapna Choudhary: यह बात सच है कि पिछले कुछ समय में हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी को किसी पहचान की जरुरत नहीं रही है। उनके चाहने वालों की लंबी लाइन लगी हुई है लेकिन जब आप इस फैन के बारे में जानेंगे तो शायद आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां, सेल्फी के लिए होड़ से लेकर स्टार्स को देख भीड़ जमा होना तो शायद आप सुने होंगे लेकिन कभी आपने यह सोचा है कि कोई फैन किसी सेलेब्स के पैरों को धोकर पानी पी सकता है। हालांकि सपना के प्यार में वह जादू है जो लोगों के सिर चढ़कर बोलता है और ऐसे में एक फैन ने अपनी दीवानगी कुछ इस कदर दिखाई है।

क्या है इस वीडियो में खास

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें सपना किसी इवेंट में शामिल होने पहुंची है। इस दौरान एक फैन आकर फूलों से सजे हुए थाली में सपना का पैर रखता है और फिर उनके पैरों को इस तरह धोता है जैसे वह कोई भगवान हो। वहीं बाद में वह उस थाली को लेकर चला जाता है। इवेंट में कलाकार अपने परफोर्मेंस को देते हुए नजर आते हैं। वीडियो में बाद में आप देखेंगे कि वह स्टेज पर आकर पहले उस पानी को पीता है और फिर सिर पर भी आशीर्वाद लेता है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Arjun Kapoor: महीनों बाद मलाइका की प्रेग्नेंसी पर बॉयफ्रेंड ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स का ऐसे किया मुंह बंद

वीडियो को मिल रहे हैं खूब व्यूज

इस वीडियो को Trimurti Cassettes यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है और इसे अब तक 259 व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को देख लोग जमकर तारीफ़ कर रहे हैं और फैन की दीवानगी ने लोगों के दिलों को छू लिया है। यह पहली बार नहीं है जब सपना चर्चा में आई है। उनके डांस को लोग किस कदर पसंद करते हैं यह बात तो शायद आप जानते होंगे।

चर्चा में होती हैं सपना

स्टेज शो से करियर की शुरुआत करने वाली सपना को आज पूरी दुनिया जानती है। हाल ही में वह कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करती हैं।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026