---Advertisement---

दरगाह में दुआ मांगने पहुंची Sara Ali Khan ने जीता लोगों का दिल, कश्मीर वेकेशन को एन्जॉय करती दिखी एक्ट्रेस

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं और यह बात सच है कि उन्हें घूमना काफी पसंद है। जहां बीते दिनों उन्होंने अमरनाथ धाम यात्रा से अपनी झलक फैंस को दिखाई थी वहीं अब वह दरगाह पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर उन्होंने कश्मीर को एक्सप्लोर करते ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 25, 2023 12:15 अपराह्न | Updated: जुलाई 25, 2023 3:02 अपराह्न

Sara Ali Khan
Follow Us
---Advertisement---

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं और यह बात सच है कि उन्हें घूमना काफी पसंद है। जहां बीते दिनों उन्होंने अमरनाथ धाम यात्रा से अपनी झलक फैंस को दिखाई थी वहीं अब वह दरगाह पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर उन्होंने कश्मीर को एक्सप्लोर करते हुए कई पोस्ट किए हैं जो फिलहाल काफी चर्चा में है। वहीं लेटेस्ट पोस्ट की बात करें तो सारा दरगाह में दुआएं मांगती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा वह और भी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को खास ट्रीट देती हुई नजर आई। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कैसे कर रही है सारा एंजॉय।

कुछ इस तरह वैकेशन को एंजॉय करती हुई नजर आई सारा

सारा फिलहाल कश्मीर में अपने वेकेशन को इंजॉय कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को खास झलक दिखाई है। पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सारा दरगाह पहुंचकर नतमस्तक हो रही हैं। वहीं वीडियो में वह एक महिला से बात कर रही है कि उनके लिए वह बकरी का दूध निकाल रही है और उन्हें चाय भी पिलाएगी। वहीं एक और वीडियो में वह पानी में एक बच्ची के साथ एंजॉय करती हुई दिख रही है। वहीं एक और वीडियो में वह बच्चों के बीच घिरी हुई नजर आ रही हैं और गोद में एक बच्ची को बिठाकर फैंस को बताती है कि वह कहां पर है। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह पोस्ट काफी चर्चा में है।

हर बार दिल जीत लेती है सारा अली खान

सारा अली खान की इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं वहीं जमकर प्यार लुटा रहे हैं। यह बात सच है कि मंदिर जाने को लेकर सारा आए दिन तो ट्रोलर्स के निशाने पर होती हैं लेकिन बावजूद इसके उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह मंदिर और मस्जिद दोनों ही जगह जाना पसंद करती हैं और वह जगहों को एक्सप्लोर करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। खैर इस पोस्ट पर लोगों के नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों कमेंट देखने को मिल रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान हाल ही में विक्की कौशल संग फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके‘ में नजर आई थी जिसे लोगों से काफी प्यार मिला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dua Lipa

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 10

जून 1, 2026

Suman Kalyanpur Passed Away

जून 1, 2026

R Madhavan

जून 1, 2026

Ahaan Pandey

मई 31, 2026