---Advertisement---

इस अंदाज में महाकाल मंदिर पहुंची Sara Ali Khan को देख यूजर्स हुए नाराज, सोशल मीडिया हुई जमकर फजीहत

Sara Ali Khan: सारा अली खान और विक्की कौशल अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ के प्रमोशन में जुटी हुई है। लोगों के बीच इस फिल्म का क्रेज खूब देखने को मिल रहा है वहीं एक्ट्रेस इन दिनों मंदिर दर्शन में जुटी हुई हैं। इस बीच सारा अली खान का एक वीडियो काफी वायरल हो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 31, 2023 1:33 अपराह्न

sara ali khan
Follow Us
---Advertisement---

Sara Ali Khan: सारा अली खान और विक्की कौशल अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ के प्रमोशन में जुटी हुई है। लोगों के बीच इस फिल्म का क्रेज खूब देखने को मिल रहा है वहीं एक्ट्रेस इन दिनों मंदिर दर्शन में जुटी हुई हैं। इस बीच सारा अली खान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंची हैं। इस दौरान उनका अंदाज जहां लोगों को खूब पसंद आ रहा है वहीं यूजर्स का एक वर्ग उन्हें ट्रोल भी कर रहा है। इसे देख यही लग रहा है जैसे यूजर्स के निशाने पर सारा की शिव भक्ति आ गयी है। आइए जानते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

क्या है वीडियो में खास

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंची हैं। इस दौरान वह अपने ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आई। वह पिंक चुनरी को सिर पर लिए भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। सारा ने इस दौरान माथे पर चंदन भी लगाए हैं और वह पहले मंदिर में प्रवेश का इंतजार करती हैं और फिर बाद में शिवलिंग पर जल भी चढ़ाती है। वीडियो में उनका आस्था तो साफ़ झलक रहा है और वह भजन कीर्तन में काफी खोई नजर आई।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

यूजर्स ले रहे हैं मजे

वीडियो को देख यूजर्स का एक वर्ग नाराज है और सारा का यूं मंदिर जाना उन्हें पसंद नहीं आ रहा है। इस बीच एक यूजर ने कहा, “इस्लाम खतरे में है।” एक और यूजर ने कहा, “इस्लाम का मीठा जहर।” एक और यूजर ने कहा, “अपकमिंग फिल्म के लिए पब्लिसिटी स्टंट।” एक और ट्रोलर ने कहा, “आप लोगों को सिर्फ भगवान की याद फिल्म रिलीज से पहले आती है।”

चर्चा में है सारा और विक्की की फिल्म

गौरतलब है कि इससे पहले सारा अली खान लखनऊ में शिव दर्शन करने विक्की कौशल के साथ पहुंची थी और इस दौरान वह मंदिर में हाथ जोड़कर नजर आ रही हैं। बता दें कि दोनों की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म एक फैमिली कॉमेडी ड्रामा है जिसे देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026