---Advertisement---

Sara Ali Khan Birthday: क्या इस जन्मदिन पर भी कंजूसी करेंगी इंडस्ट्री की सबसे कंजूस एक्ट्रेस, यहाँ पढ़ें 5 बोल्ड स्टेटमेंट्स

Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। फ़िल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई कलाकार सारा अपने आकर्षक व्यक्तित्व और स्पष्ट स्वभाव के लिए लोगों द्वारा पसंद की जाती हैं। जहां बड़े-बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ पैसे खर्च करके अपनी ज़िंदगी जीते हैं वहीं सारा हमेशा बचत करने में विश्वास करती ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 12, 2023 7:00 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 12, 2023 11:54 पूर्वाह्न

Sara Ali Khan
Follow Us
---Advertisement---

Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। फ़िल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई कलाकार सारा अपने आकर्षक व्यक्तित्व और स्पष्ट स्वभाव के लिए लोगों द्वारा पसंद की जाती हैं। जहां बड़े-बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ पैसे खर्च करके अपनी ज़िंदगी जीते हैं वहीं सारा हमेशा बचत करने में विश्वास करती हैं। ऐसे कई मौक़े आए हैं जहां अभिनेत्री ने खुद को बॉलीवुड का सबसे कंजूस सिलेब्रिटी बताया है। आज उनके 27वें जन्मदिन पर आइये सारा के उन 5 बोल्ड स्टेटमेंट्स पर दोबारा एक नज़र डालते हैं जहां उन्होंने अपने कंजूस होने के बारे में खुलकर चर्चा की है।  

इन 5 स्टेटमेंट्स से Sara Ali Khan को मिला नंबर 1 कंजूस का टैग

एक टी बैग को 3 बार इस्तेमाल करती हैं सारा

द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में अपनी फ़िल्म ज़रा हटके ज़रा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) को प्रमोट करने के लिए विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान आए थे। उस दौरान सारा ने खुद को बॉलीवुड का ‘सबसे कंजूस सिलेब्रिटी’ घोषित किया। दरअसल एपिसोड के दौरान सारा ने  बताया कि वह इतनी कंजूस हैं कि वह एक ग्रीन टी के बैग को 2-3 बार चाय बनाने के लिए इस्तेमाल करती हैं। अभिनेत्री की यह बात सुनकर वहाँ मौजूद सभी लोग ज़ोर-ज़ोर से हँसने लगे। 

कार न ख़रीदकर की पैसों की बचत

कपिल शर्मा शो के उसी एपिसोड के दौरान सारा ने खुद के बारे में एक और चौंकाने वाला खुलासा किया।  दरअसल शो के दौरान विक्की कौशल ने कहा था कि वह अपने घर के लिए एक कार ख़रीदने की सोच रहे हैं। इस पर सारा ने कहा कि भले ही विक्की कार खरीदने का मन बना रहे हों लेकिन उन्होंने पैसे बचाने के चक्कर में पिछले 2-3 साल से कार नहीं खरीदी है। 

आईफा 2023 में 400 रुपए की रोमिंग लगी महंगी 

आईफा अवॉर्ड्स 2023 के लिए अबू धाबी पहुंची Sara Ali Khan ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने कंजूस होने का एक और उदाहरण पेश किया। अभिनेत्री ने बताया कि जब वह अबू धाबी पहुँचीं तो उन्हें उनके निर्माता दिनेश विजान (Dinesh Vijan) ने एक वॉइस नोट भेजा। उस वॉइस नोट में दिनेश ने सारा से कहा कि रोमिंग ले लेना, यह केवल 400 रुपए में आती है। वॉइस नोट को सुनने के बाद जब सारा ने रोमिंग चार्जेस के बारे पता किया तब उन्हें पता चला कि 10 दिन के रोमिंग के लिए उन्हें 3 हज़ार रुपए भरने होंगे। उस वक्त अभिनेत्री ने इतने पैसे खर्च ना करके इसकी बजाय अपने हेयर ड्रेसर से हॉटस्पॉट लिया था।

माँ को लगाई तौलिया ख़रीदने पर डांट 

इससे पहले भी जब सारा अली खान और विक्की कौशल अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। उस दौरान अभिनेत्री ने एक इवेंट में यह खुलासा किया था कि एक बार उनकी मां (अमृता सिंह) ने एक तौलिया खरीदा था तो उसके लिए उन्होंने अपनी मां को खूब डांट लगाई थी। सारा ने बताया कि उनकी मां ने जो तौलिया खरीदा था उसकी कीमत 16 हज़ार रुपए थे। उस दौरान उन्होंने अपनी मां से कहा था कि एक तौलिए के लिए इतने पैसे क्यों खर्च करने। ऐसे तौलिए तो उन्हें वैनिटी वैन में फ्री मिल जाते हैं। 

सादे कपड़े पहन सारा अली खान ने की शॉपिंग

सोशल मीडिया पर खूब शेयर किये गए एक वीडियो में Sara Ali Khan मुंबई के बांद्रा में स्ट्रीट शॉपिंग करती नज़र आ रही थीं। इस दौरान अभिनेत्री अपने लिए क्रॉप टॉप और कैज़ुअल वियर आउटफ़िट देख रहीं थी। उस वक्त उनके साथ उनकी एक दोस्त भी थी। आपको बता दें कि इससे पहले भी अपनी फिल्म ज़रा हटके जरा बचके के प्रमोशन के लिए दिल्ली आईं सारा ने जनपथ मार्केट से शॉपिंग की थी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026