---Advertisement---

Sarfira Song: Chaawat गाने के वीडियो को देख महाराष्ट्रीयन वेडिंग में खो जाएंगे आप, रोमांस में डूबे दिखे अक्षय और राधिका

Sarfira Song: खिलाड़ी कुमार बहुत जल्द राधिका मदान के साथ 'सरफिरा' फिल्म में रोमांस करने वाले हैं और इसका गाना जारी किया गया है। इसे देखने के बाद आप भी उनके रोमांटिक अंदाज में खो जाएंगे और तारीफ करते नहीं थकेंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 4, 2024 5:37 अपराह्न

Sarfira Song
Follow Us
---Advertisement---

Sarfira Song: अक्षय कुमार फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरफिरा‘ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। यह फिल्म रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम करने में कामयाब हुई है। जहां इस फिल्म के ट्रेलर ने 2024 में यूट्यूब पर सबसे अधिक बार देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया है। इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट राधिका मदान नजर आने वाली है। वहीं फिल्म का एक और गाना ‘चावत’ जारी किया गया है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। महाराष्ट्रीयन वेडिंग की झलक निश्चित तौर पर फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग होने वाली है ऐसे में अपने अलग अंदाज में अक्षय सुर्खियों में हैं।

राधिका और अक्षय की जोड़ी चर्चा में

जहां गाने की बात करें तो इसमें राधिका मदान और अक्षय कुमार रोमांस में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की महाराष्ट्रीयन वेडिंग की झलक भी दिखाई जा रही है और वे दोनों एक दूसरे के प्यार में हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी और हनीमून का सफर भी दिखाया जाता है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री को देखने के बाद फैंस खुश हो गए हैं। वहीं इससे पहले फिल्म का एक सेड सॉन्ग जारी किया गया था लेकिन इस गाने में रोमांस का पूरा तड़का लगाया गया है।

श्रेया की आवाज का चला जादू

जहां तक सरफिरा के इस गाने की बात करें तो इसे अब तक 58000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और Times Music यूट्यूब से इसे रिलीज किया गया है। इस गाने के लिरिक्स मनोज मुंतशीर शुक्ला के हैं तो वही श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। श्रेया की आवाज का जादू फैंस पर चल गया और यही वजह है कि यह वीडियो फिलहाल लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

इस दिन रिलीज होने के लिए तैयार फिल्म

कहा जा रहा है कि यह फिल्म अक्षय कुमार के लिए काफी अलग साबित हो सकती है। कई फ्लॉप देने के बाद फिल्म का जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल सकता है। ज्यादा की रिलीज की बात करें तो यह 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 26, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026