---Advertisement---

Satish Kaushik की मौत के बाद बेटी ने कर दिया था अपना इंस्टाग्राम डिलीट, जानिए क्यों नए अंदाज में वापस लौटी वंसिका

Satish Kaushik's Daughter: सतीश कौशिक की मौत के बाद उनकी बेटी वंशिका अकेली पड़ गई हैं। पिता की मौत के बाद वंशिका ने इंस्टाग्राम डिलीट किया और बाद में एक बार फिर नए अकाउंट से वापसी की है। अब इस बारे में खुलासा हुआ है जिसमें इसके पीछे की वजह बताई गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 22, 2023 12:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Satish Kaushik’s Daughter: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक की मौत के बाद फैंस और दोस्तों को काफी झटका लगा है लेकिन जो अनाथ हो गई वह हैं उनकी बेटी वंशिका। एक्टर के जाने के बाद वंशिका अकेली पड़ गई है और अब उसकी जिम्मेदार सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक हैं। करोड़ों लोगों को हंसाने वाले एक्टर की मौत के बाद 10 वर्षीय वंशिका ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया और अब एक बार फिर वह नए अकाउंट से सोशल मीडिया पर वापसी कर रही हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों सतीश कौशिक की बेटी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से कर लिया किनारा।

अकाउंट डिलीट करने की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक इंटरव्यू में सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय ने इस बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि “नियम के मुताबिक जब तक आप 13 साल के नहीं हो जाते तब तक आपको अपने सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करने के लिए एक गार्जियन की जरूरत होती है। वंशिका के अकाउंट का गार्जियन सतीश जी थे और उनके निधन के बाद अकाउंट का कोई गार्जियन नहीं था। वंशिका एक जिम्मेदार लड़की हैं इसलिए उसने अकाउंट को डिलीट कर दिया।”

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

नए अकाउंट की गार्जियन होंगी शशि कौशिक

संतोष राय ने आगे कहा कि उस इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड और जरुरी डिटेल्स सतीश कौशिक के पास था। ऐसे में यह हो सकता हैं कि उनसे यह किसी से नहीं लिया हो। लॉफुल और सेंसिबल स्थिति को देखते हुए उस अकाउंट को डिलीट कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक वंशिका इंस्टाग्राम पर वापसी कर चुकी हैं नए अकाउंट से। अब इस अकाउंट की गार्जियन वंशिका की मां शशि कौशिक हैं। बता दें कि 9 मार्च को अस्पताल ले जाते समय दिल का दौरा पड़ने से सतीश कौशिक की मौत हो गयी। उनके अचानक चले जाने से फैंस काफी शॉक्ड और सदमे में हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026