---Advertisement---

Satyaprem Ki Katha की छप्पर फाड़ कमाई को देख सातवें आसमान पर हैं कियारा-कार्तिक, फैंस को ऐसे दिया खास सरप्राइज

Satyaprem Ki Katha: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘भूल भुलैया 2’ के बाद यह दूसरी बार है जब यह जोड़ी एक साथ फिल्म में कमाल के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2023 11:10 पूर्वाह्न

Satyaprem Ki Katha
Follow Us
---Advertisement---

Satyaprem Ki Katha: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘भूल भुलैया 2’ के बाद यह दूसरी बार है जब यह जोड़ी एक साथ फिल्म में कमाल के दिखाने में कामयाब हुई है। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई को देख स्टार्स काफी खुश हैं और अपनी सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के स्टार्स सिनेमाघरों में पहुंचकर फैंस को खास सरप्राइज दिया और उन्हें सामने देख मौजूद दर्शक शॉक्ड रह गए। कियारा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

कैजुअल लुक में फैंस के बीच पहुंचे कियारा और कार्तिक

शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी के बीच कियारा और कार्तिक यहां फैंस से रूबरू होने के लिए पहुंचते हैं। उन्हें देखकर लोगों का उत्साह देखने लायक है। इस दौरान कियारा जहां स्ट्रिपलाइन ब्लेजर में नजर आई वहीं कार्तिक व्हाइट टीशर्ट और डेनिम में। दोनों कैजुअल लुक में काफी खूबसूरत दिख रहे थे वही उनकी जोड़ी को लोग फिल्म में ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह वीडियो चर्चा में है।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

कियारा ने कहीं ये बात

वीडियो को शेयर कर क्या कियारा ने लिखा, “जब दर्शक खड़े होकर हमारा अभिनंदन करते हैं, तब आपको एहसास होता है कि जादू पैदा हो गया है। हमेशा के लिए संजोकर रखने वाला क्षण। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि पूरी टीम की ओर से धन्यवाद।”

अब तक हुई फिल्म की इतनी कमाई

समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी यह फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मेकर्स और फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी और कहने में दो राय नहीं है कि फिल्म उम्मीदों पर खड़ी उतरी है। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पोस्टर रिलीज होने के बाद से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जहां पिछले कुछ समय से कुछ फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में कामयाब हुई है और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में कियारा और कार्तिक की फिल्म शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म ने अब तक करीब 38.35 करोड़ की कमाई कर ली है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026