---Advertisement---

संस्कारी Shah Rukh Khan! अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐसे चुराई SRK ने लाइमलाइट, छुते दिखे इस स्टार के पैर

Shah Rukh Khan का एक रीसेंट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह किसी स्टार के पैर छूते और अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के शादी की लाइमलाइट चुराते दिख रहे हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 13, 2024 10:51 पूर्वाह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए लोग काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, यहीं अब उन सभी का इंतजार खत्म हो गया है और दोनों एक दूसरे के साथ शादी के मजबूत रिश्ते में बंध गए हैं। अनंत और राधिका की शादी में कई बड़े और दिग्गज सितारों ने महफिल सजाई थी लेकिन, बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान ने अपनी एक अदा से पूरे शादी की लाइमलाइट ही चुरा ली। दरअसल एक्टर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें, वह किसी स्टार के पैर छूते और उनका आशीर्वाद लेते दिखे। चलिए जानते हैं वह स्टार आखिर कौन हैं, जिनके पैरों में बॉलीवुड के बादशाह गिर गए।

Shah Rukh Khan ने अनंत और राधिका की शादी में ऐसे चुराई लाइमलाइट

बॉलीवुड के बादशाह उर्फ शाहरुख़ खान का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। अपनी इस वीडियो में शाहरुख़ किसी स्टार के पैर छूते और अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के शादी की लाइमलाइट चुराते दिख रहे हैं। बता दें, वह स्टार कोई और नहीं, बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं शाहरुख़ खान शादी में आए बाकी सितारों से मिल रहे होते हैं, फिर उनकी नजर अमिताभ बच्चन पर पड़ती है जिससे वह उनके पास आते हैं और उनके पैर छूने लगते हैं। यही नहीं एक्टर अमिताभ की वाइफ जया बच्चन के पैर भी छूते हैं और दोनों से आशिर्वाद लेते दिख रहे हैं।

नीता अंबानी के गले लगकर झूमते दिखे शाहरुख़

इसी के साथ आपको बता दें, यह कोई पहला वीडियो नहीं हैं जिसमें शाहरुख़ खान शादी की लाइमलाइट चुराते दिख रहे हैं। इसी तरह का एक वीडियो पहले भी समाने आया था जिसमें, शाहरुख़ बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की वाइफ नीता अंबानी के गले लगकर झूमते दिख रहे थे। एक्टर का यह वीडियो भी इंटरनेट की दुनियां में आग की तरह वायरल हुआ और फैंस को काफी ज्यादा पसंद भी आया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026