---Advertisement---

मन्नत के बाहर खड़े फैंस को Shah Rukh Khan ने Pathaan स्टाइल में दिया सरप्राइज, Video देख यूजर्स बोले- ‘वाह, एक साथ दो चांद’

Shah Rukh Khan Pathaan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और फैंस सहित मेकर्स को भी इस फिल्म से काफी उम्मीद है। फिल्म को लेकर एक तरफ बायकॉट की मांग की जा रही है वहीं दूसरी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 23, 2023 11:35 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan Pathaan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और फैंस सहित मेकर्स को भी इस फिल्म से काफी उम्मीद है। फिल्म को लेकर एक तरफ बायकॉट की मांग की जा रही है वहीं दूसरी तरफ फैंस की एक्साइटमेंट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच बीते दिन शाहरुख मन्नत स्थित अपने घर से बाहर आकर अपने प्रशंसकों को सरप्राइज दिया। इस दौरान वह फैंस से रूबरू हुए और फैंस की भीड़ इस बात का सबूत है कि उनकी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में हजारों की संख्या में भीड़

वीडियो में हजारों की संख्या में लोग मन्नत के बाहर जमा होते नजर आ रहे हैं। शाहरुख अपने फैन्स का हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह अपने घर की बालकनी से आइकोनिक पोज देते हुए फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुए। वीडियो में एक्टर हाथ हिलाते हुए फैंस का अभिवादन कर रहे हैं। शाहरुख टीशर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आए। लोगों की भीड़ भी बेहाल हो रही है।

Also Read: ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ की स्क्रीनिंग पर व्हाइट सिल्क साड़ी में पहुंची Rekha, रॉयल लुक के लिए आप भी कर सकती हैं ट्राई

खास कैप्शन के साथ शाहरुख ने कही दिल की बात

इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा, “एक प्यारे रविवार की शाम के लिए धन्यवाद… सॉरी लेकिन मुझे उम्मीद है कि लाल गाड़ी वालों ने अपनी कुर्सी की पेटी बांध ली थी। पठान के लिए अपने टिकट बुक करें और मैं आपको वहां देखूंगा।” वीडियो देख एक यूजर ने कहा, “माशाअल्लाह दो चांद एक साथ दिख रहे हैं। वहां खड़े लोगों की तो आंखें चौंधिया गई होगी।” एक और यूजर ने कहा, “न कोई था, न कोई है, बॉलीवुड में तुम्हारे सिवा…!!!” बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी एक्शन-थ्रिलर ‘पठान’ 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखी जा रही है।

Also Read: Shanaya Kapoor के इस आउटफिट से लें इंस्पिरेशन, बोल्ड रेड ड्रेस में आप भी मचा सकती हैं बवाल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026