---Advertisement---

IIFA Awards 2024 के लिए निकले Shah Rukh Khan के साथ हुआ कुछ ऐसा! वीडियो देख फैंस रह गए शॉक्ड

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया लेकिन इसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 26, 2024 11:22 पूर्वाह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फैंस के बीच लगातार चर्चा में बने रहते हैं। वही सब के बीच आईफा अवार्ड 2024 में शिरकत करने के लिए किंग खान निकले लेकिन इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि एयरपोर्ट से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग शॉक्ड रह गए हैं और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वीडियो (Video) को देख शाहरुख खान के सपोर्ट में उतर आए हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास जिसकी वजह से चर्चा में आए किंग खान।

Shah Rukh Khan भीड़ के बीच फंसे

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात इससे आप देख सकते हैं की सिक्योरिटी और अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। इस दौरान ब्लैक हूडी, कैप और सनग्लासेस को वह फ्लॉन्ट करते हुए दिखे और उनका स्टाइलिश अंदाज देखने के बाद लोग हैरान हैं। लेकिन शाहरुख खान को देखने के बाद उनके फैंस की भीड़ जमा हो जाती है और मुश्किल से शाहरुख खान उससे निकल पाते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान फैंस की भीड़ के बीच काफी अनकंफरटेबल हैं और यहां तक कि उन्हें उसे भीड़ से निकलने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Shah Rukh Khan के फैंस आए सपोर्ट में

वीडियो में आप देखेंगे कि शाहरुख खान भीड़ के बीच फंस जाते हैं। वीडियो को देखने के बाद फैंस अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो यह कहते हुए दिख रहे हैं कि किसी भी एक्टर के साथ इस तरह की हरकत नहीं होनी चाहिए। फैंस को एक स्पेस देने की जरूरत है। एक यूजर ने लिखा जरूरी नहीं है कि हम अपने फेवरेट एक्टर को देखकर सब कुछ भूल जाए। हालांकि वीडियो में आप देखेंगे कि शाहरुख खान एक क्यूट स्माइल देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस फिल्म में दिखेंगे Shah Rukh Khan

जहां तक शाहरुख खान की बात करें तो वह आखिरी बार डंकी फिल्म में नजर आए थे जिसमें उनके अपोजिट तापसी पन्नू नजर आई थी। वहीं दूसरी तरफ वह बहुत जल्द सुहाना खान के साथ ‘किंग’ फिल्म में दिखाई देने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026